Maharashtra Goa Exit Poll 2024 Lok sabha Election LIVE Updates: लोकसभा चुनाव 2024 के सभी 7 फेज की वोटिंग हो चुकी है। 18वीं लोकसभा के गठन के लिए 543 सांसद 4 जून को मतगणना के बाद तय हो जाएंगे, लेकिन इससे पहले आज एक जून की शाम को एग्जिट पोल में एनडीए को 43 फीसदी वोट मिलने की बात सर्वे में पता चली है। जो पहले के मुकाबले 3 फीसदी अधिक है। वहीं, कांग्रेस को भी 41 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। माना जा रहा है कि मुकाबला कांटे का है। पिछले बार कांग्रेस को यहां 38 फीसदी वोट मिले थे। इंडिया टुडे एक्सिस सर्वे के मुताबिक महाराष्ट्र में एनडीए को 46 फीसदी वोट मिलेंगे। इंडिया गठबंधन को 43 फीसदी वोट मिल सकते हैं। यहां एनडीए को 28-32 और इंडिया ब्लॉक को 16-20 सीटें मिलने का अनुमान है। आइए जानते हैं कि महाराष्ट्र और गोवा में एग्जिट पोल के आंकड़े क्या संकेत दे रहे हैं?
देखें महाराष्ट्र एग्जिट पोल के आंकड़े…
| News Agency | NDA | INDI Alliance | OTHERS |
| NEWS24 TODAY’S CHANAKYA | 33-38 | 15-20 | 0 |
| TIMES NOW-ETG | 26 | 22 | 2 |
| ABP C-VOTER | 22-26 | 23-25 | 0 |
| INDIA TODAY AXIS | 28-32 | 16-20 | 0 |
| JAN KI BAAT | 34-41 | 9-16 | 0 |
पिछला चुनाव मिलकर लड़ी थी भाजपा-शिवसेना
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से पहले शिवसेना और एनसीपी में टूट होने के बाद मुकाबला रोमांचक होने के आसार हैं। एनडीए के घटक दल बीजेपी, शिंदे सेना और अजित पवार की एनसीपी को महा विकास आघाडी के घटक दल उद्धव सेना, कांग्रेस और शरद पवार के बीच कई सीटों पर कांटे का मुकाबला है। पिछले चुनाव में बीजेपी और शिवसेना साथ थे। बीजेपी ने 23 और शिवसेना ने 18 सीटें जीती थीं। कई सीटों पर जबरदस्त फाइट थी।
देखें गोवा एग्जिट पोल के आंकड़े…
| News Agency | NDA | INDI Alliance | OTHERS |
| Republic Matrize | 0-2 | 0-2 | 0 |
| ZEE NEWS | 0-2 | 0-2 | 0 |
| ABP C-VOTER | 1-2 | 1-0 | 0 |
| INDIA TODAY AXIS | 1 | 1 | 0 |
| India TV-CNX | 2 | 0 | 0 |
गोवा में भी कांटे की टक्कर
गोवा में दोनों लोकसभा सीटों उत्तरी गोवा और साउथ गोवा में जबरदस्त फाइट कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। इंडिया टुडे एक्सिस के मुताबिक इस बार एनडीए को 52 और इंडी गठबंधन को 43 फीसदी वोट मिल सकते हैं। दोनों को 1-1 सीट मिलने का अनुमान है। पिछली बार एक सीट कांग्रेस तो एक सीट यहां बीजेपी ने जीती थी। भाजपा के श्रीपद नाइन ने 57.12 फीसदी वोटों के साथ उत्तरी सीट से परचम लहराया था। वहीं, फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने कांग्रेस की टिकट पर 47.47 फीसदी वोटों के साथ साउथ सीट पर जीत हासिल की थी। इस बार भी दोनों सीटों पर मुकाबला कड़ा है।
ये भी पढ़ें: Exit Poll 2024 Live: अंतिम चरण का मतदान जारी, कुछ घंटों में सामने आ जाएंगे एग्जिट पोल्स
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
4 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
4 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
9 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
9 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
9 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
11 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
11 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines