नई दिल्ली: महाराष्ट्र में मंगलवार को एकनाथ शिंदे कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार सुबह 11 बजे महाराष्ट्र राजभवन में होने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कैबिनेट में फिलहाल कम से कम 15 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। सूत्रों ने ये भी बताया कि गृह मंत्रालय उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिया जा सकता है।
बता दें कि महाराष्ट्र में उद्धव सरकार के गिरने के बाद एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ही कैबिनेट के रूप में काम कर रहे हैं। इसे लेकर विपक्ष ने शिंदे और फडणवीस पर जमकर निशाना साधा था। उधर, फडणवीस ने रविवार को संवाददाताओं से कहा था कि अजीत पवार विपक्ष के नेता हैं। उन्हें ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। अजीत दादा आसानी से भूल जाते हैं कि जब वह सरकार में थे, तो पहले 32 दिनों में सिर्फ पांच मंत्री थे।
फडणवीस बोले- 2024 के चुनाव की तैयारियां शुरू
फडणवीस ने कहा है कि भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर उन 16 संसदीय सीटों की पहचान की है जहां विपक्षी दलों के कैंडिडेट्स को लगातार जीत मिलती रही है। इन सीटों पर भाजपा की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
इससे पहले 6 अगस्त को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि अर्ध-न्यायिक मामलों को छोड़कर सचिवों को कोई मंत्री स्तर की शक्ति नहीं दी गई है। राज्य में विपक्ष ने मुख्यमंत्री पर दो सदस्यीय कैबिनेट के रूप में कार्य करने और नौकरशाहों को निर्णय लेने की शक्तियों को देने करने का आरोप लगाया था।
30 जून को एकनाथ शिंदे ने ली थी मुख्यमंत्री पद की शपथ
बता दें कि 30 जून को शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया था। विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट में फेल होने के बाद उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश हमसे क्यों नहीं मिल रहे?' राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर उठाया सवाल
53 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
2 hrs ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
3 hrs agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
4 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
6 hrs agoLIVE: कांग्रेस और INDIA ब्लॉक के मार्च पर सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान
8 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
8 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
16 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
17 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines