Maharashtra Communal Riots In Satara District Internet Ban: महाराष्ट्र में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई है। इस झड़प में कुछ लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल घायलों की हालत गंभीर है। पथराव की घटना सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने के बाद हुई है। घटना रविवार देर रात सतारा की है। घटना के बाद पूरे इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया। हालांकि आज सतारा में पूर्णतया शांति है। जगह-जगह पर भारी पुलिस बल तैनात है।
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद हुआ बवाल
सतारा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात 2 समुदायों के बीच अचानक हिंसक झड़प शुरू हो गई। यह हिंसा सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट के बाद शुरू हुई। हिंसा की शुरुआत खटाओ तहसील के पुसेसवाली गांव में हुई। हिंसा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कुछ लोग सड़क पर दौड़ रहे हैं उनके पीछे-पीछे कुछ और लोग भाग रहे हैं। होटल्स और अन्य दूकानें खुली हैं। पुलिस की जीप भी वीडियो में देखी जा सकती है। कुछ वीडियो में आगजनी होते हुए देखी जा सकती है। हालांकि वीडियो में कई घर भी क्षतिग्रस्त दिख रहे हैं। कई जली हुई गाड़ियां भी वीडियों में देखी जा सकती है।
कल हुई थी एक व्यक्ति की मौत
गांव में आगजनी और हिंसा के बाद भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। सड़कों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल हालात काबू में है। पुलिस ने अब तक कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में डीजीपी रजनीश सेठ ने बताया कि सतारा की स्थिति फिलहाल सामान्य है। कल हुई हिंसा में एक शख्स की मौत हो गई है। कोल्हापुर रेंज के आईजी को मौके पर तैनात है।
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
10 mins agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
1 hr agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
2 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
2 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
3 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
4 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
4 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 hrs agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines