BJP in confusion due to seat sharing in Maharashtra(अंकुश जायसवाल): पांच राज्यों के चुनावों के बीच अभी तेलंगाना में वोटिंग होनी बाकी है, लेकिन महाराष्ट्र के बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा दी है। देवेंद्र फडणवीस ने एक अखबार को इंटरव्यू में कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है, और महाविकास अघाड़ी में सीट बंटवारे को लेकर भी फॉर्मूला तय हो चुका है। इस फॉर्मूले के मुताबिक राज्य की 48 लोकसभा सीट में से बीजेपी 26 पर लड़ेगी और बची 22 सीट एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार की एनसीपी के लिए छोड़ेगी।
अजित गुट के लोगों की धड़कन बढ़ीं
हालांकि बाद में फडणवीस ने अपने बयान में कहा कि अभी सीट शेयरिंग को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन जानकारों की माने तो बीजेपी ने एकनाथ शिंदे और अजित पवार को संकेत दे दिए हैं कि उन्हें कितनी सीटें मिलेगी। फडणवीस के इस बयान से कई संभावित उम्मीदवारों, खासकर शिंदे गुट और अजित गुट के लोगों की धड़कन बढ़ गई हैं। इस गुट के लोगों को लग रहा है कि बीजेपी सर्वे के नाम पर उनके चुनाव लड़ने के अरमानों को चकनाचूर कर सकती है। इससे एकनाथ शिंदे और अजित पवार के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोनों नेता अपनी पार्टी के लिए 15 सीटें चाह रहे हैं, क्योंकि अपने साथ आए बागी नेताओं को उन्हें समायोजित करना है।
कई तरह के समीकरणों पर हो रही चर्चा
बता दें कि बीजेपी 2019 में जब अविभाजित शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी, तब शिवसेना के लिए उसने 23 सीटें छोड़ी थीं। इनमें से शिवसेना ने 18 सीटें जीती थीं। बीजेपी ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 23 सीटें जीती थीं। ऐसे में सवाल यह है कि इस बार वह 26वीं सीट कौन सी होगी, जिस पर बीजेपी लड़ना चाहती है। इसे लेकर कई तरह के समीकरणों पर चर्चा हो रही है।
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140KMPH से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
4 mins agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
1 hr agoLIVE: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
1 hr ago4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर मतगणना आज, UP-बिहार में किसके बीच टक्कर?
1 hr agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
1 hr agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
9 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
9 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
9 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
10 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines