पति को जिंदा दफन करने की कोशिश! घर में ही खुदवा दी ‘कब्र’, जानें बारामती में मजदूरों ने कैसे बिगाड़ा 'खेल'?

मुस्कान रस्तोगी, सोनम रघुवंशी, सिया गोयल की साजिशों के बारे में जानकर पूरा देश हिल गया. लेकिन शर्मिला तो इनके भी आगे निकली, जो अपने पति को जिंदा ही दफन करने चली थी, लेकिन वारदात अंजाम देने से पहले ही उसकी साजिश का खुलासा हो गया और उसके मंसूबों पर पानी फिर गया.

baramati husband murder plan

बारामती की महिला शर्मिला, जिसने अपने पति को जिंदा दफनाने का प्रयास किया.

महाराष्ट्र के बारामती से रिश्तों को झकझोर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है. आरोप है कि पत्नी ने पहले पति को नशीली दवा देकर बेहोश किया. फिर मारपीट की और घर में बने चेंबर में जिंदा दफन करने की कोशिश की. वक्त रहते पुलिस को सूचना मिली और पति की जान बच गई. मामला बारामती के जामदार रोड स्थित इंद्रप्रस्थ सोसायटी के फ्लैट नंबर-9 का है. 41 साल के प्रवीण प्रकाश जगताप को उनकी पत्नी शर्मिला ने कथित तौर पर नशीली दवा दी. इसके बाद प्रवीण से मारपीट की गई और घर की गैलरी में बने ईंट-सीमेंट के चौकोर चेंबर में उन्हें डालकर ऊपर से कडप्पा पत्थर की स्लैब लगाने की कोशिश की गई. मजदूरों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को सुनाई आपबीती

बारामती सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित पति प्रवीण प्रकाश जगताप की जान बचाई. प्रवीण ने बताया कि बुधवार रात मुझे जूस में नींद की गोलियां दी गई थीं. उसके बाद मैं गुरुवार और शुक्रवार पूरा दिन-रात सोता रहा. शनिवार को थोड़ी जाग आई तो मेरी मिसेज मुझे मार रही थी. मारपीट के दौरान उनकी मां की नींद खुली और उन्होंने परिवार के लोगों को बुलाया. इसके बाद भाई ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया. प्रवीण ने कहा कि जो दवा मुझे दी गई, वो कहां से आई, किसने खरीदी और किस मेडिकल वाले ने दी, इसकी जांच होनी चाहिए. कैलेंडर में क्या था और ऑनलाइन-ऑफलाइन क्या खरीदा गया, हर एंगल से जांच हो. मेरे दोनों बच्चों को भी ढूंढकर सुरक्षा प्रदान की जाए.

विज्ञापन

जादू-टोने के एंगल से जांच करेगी पुलिस

मामले में प्रवीण के पिता प्रकाश जगताप की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने 38 वर्षीय आरोपी पत्नी शर्मिला प्रवीण जगताप को गिरफ्तार किया है. डीवाईएसपी चैतन्य कदम के मुताबिक, BNS की धारा 109(1) और 118(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को 10 अगस्त तक पुलिस कस्टडी मिली है. मामले में कथित जादू-टोने का एंगल भी जांच के दायरे में है. पुलिस के मुताबिक, घर से मिले कैलेंडर में कुछ तारीखों के सामने ‘No Result’ लिखा मिला है. हालांकि, पुलिस ने इस एंगल की अभी पुष्टि नहीं की है. शर्मिला प्रवीण जगताप से पूछताछ की जा रही है. बारामती पुलिस के सामने सवाल है कि आखिर इस कथित साजिश के पीछे की असली वजह क्या थी?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ