Maharashtra Bandh Details: कल 24 अगस्त दिल शनिवार को महाराष्ट्र बंद रहेगा। महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (MVA) ने बदलापुर में बच्चियों के यौन शोषण के विरोध में महाराष्ट्र बंद बुलाया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपील की है कि लोग महाराष्ट्र बंद को सफल बनाएं, ताकि सरकार बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। उनकी ओर गलत नजर डालने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए प्रोत्साहित हो।
गत बुधवार को बैठक करके MVA ने महाराष्ट्र बंद करने का फैसला लिया और ऐलान किया। महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के सहयोगी दल शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद रखने का आह्वान करते हुए कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। विरोध करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है। बदलापुर जैसी घटना न हो, इसके लिए सभी को मिलकर विरोध जताना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि कल क्या बंद रहेगा और क्या नहीं?
स्कूल: महाराष्ट्र बंद के चलते अभी तक स्कूल-कॉलेज बंद होने का कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है। ऐसे में स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे, लेकिन शनिवार को जो शैक्षणिक संस्थान और ऑफिस बंद रहते हैं, वे तो बंद ही रहेंगे। फिर भी ताजा अपडेट लेकर ही घर से निकलें।
बसें-मेट्रो: बंद के चलते अभी तक सरकार ने बसों और मेट्रो को बंद करने का निर्देश भी नहीं दिया है। ऐसे में बसें और मेट्रो नए आदेश तक यथावत चलती रहेंगी। फिर भी अपील है कि बंद से जुड़ा ताजा अपडेट लेकर ही कोई प्लान बनाएं।
रेस्टोरेंट-होटल-टूरिस्ट प्लेस: महाराष्ट्र बंद के चलते अभी तक सरकार ने रेस्टोरेंट, होटल्स और टूरिस्ट प्लेस को लेकर भी कोई निर्देश जारी नहीं किया है। फिर भी कल घर से निकलने से पहले ताजा अपडेट जरूर लें।
रूट डायवर्जन: महाराष्ट्र बंद के चलते प्रदेश में अभी तक कोई रूट डायवर्ट होने की सूचना भी नहीं है। फिर भी कल घर से निकलने से पहले ट्रैफिक रूट प्लान जरूर देख लें, नहीं तो भीड़ या ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा सकता है।
बैंक- कल शनिवार को महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे। महीने का चौथा शनिवार है तो इस शनिवार को बैंकों की छुट्टी होती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा यह व्यवस्था की गई है, जिसके तहत दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद ही रहेंगे।
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140KMPH से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
1 hr agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
1 hr agoLIVE: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
2 hrs agoLIVE: 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर काउंटिंग जारी, UP में किस-किस की टक्कर
2 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
2 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
10 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
10 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
10 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
11 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines