देश भर में पाकिस्तान के जासूसों की तलाश के बीच, महाराष्ट्र एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने ठाणे जिले के पडघा में आतंकी गतिविधियों को लेकर 8 से 10 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी आज सुबह शुरू की गई। एटीएस ने ठाणे ग्रामीण पुलिस की मदद से पडघा गांव में बड़ा ऑपरेशन चलाया, जिसमें करीब 200 पुलिस जवान शामिल हैं। अभी तक की जानकारी के अनुसार 6 से 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिन ठिकानों पर रेड की जा रही है, उनमें कुछ आईएस के समर्थकों (सिंपेथाइजर) के घर और दफ्तर शामिल हैं। खास बात यह है कि एटीएस शाकिब नाचन के घर पर भी छापेमारी कर रही है।
कौन है शाकिब नाचन?
शाकिब नाचन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) का पदाधिकारी है। वह पहले भी दो आतंकी मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। उस पर 2002-2003 में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन, विले पार्ले और मुलुंड में हुए बम धमाकों में शामिल होने का आरोप सिद्ध हुआ था। इन घटनाओं में कई लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद वह कई साल जेल में रहा।
नाचन पर आरोप है कि 2017 में सजा पूरी करने के बाद वह फिर से कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल हो गया। इससे पहले एनआईए ने भी पडघा में बड़ी छापेमारी कर कई लोगों को गिरफ्तार किया था।
जूनियर इंजीनियर-टेक्नीशियन भी किया गया था गिरफ्तार
इसके अलावा, एटीएस ने मुंबई में जूनियर इंजीनियर-टेक्नीशियन रविकुमार वर्मा को गुरुवार को गिरफ्तार किया। वर्मा भारतीय नौसेना की गोपनीय जानकारी एक पाकिस्तानी महिला जासूस को मुहैया करा रहा था। उसके संपर्क में दो अन्य लोगों के खिलाफ भी शासकीय गोपनीयता अधिनियम और यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पाकिस्तान के साथ जासूसी मामले में आरोपी रविकुमार वर्मा की पुलिस हिरासत आज (2 जून) खत्म हो रही है। एटीएस की टीम आरोपी को आज ठाणे जिला सत्र न्यायालय में पेश करेगी। हिरासत खत्म होने के बाद एटीएस से उम्मीद है कि आगे की जांच के लिए आरोपी की कुछ दिनों की अतिरिक्त पुलिस हिरासत की मांग की जाएगी।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
5 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
7 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
8 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
9 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
10 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
10 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
10 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines