Maharashtra Ambernath Gas Leak: महाराष्ट्र के अंबरनाथ शहर में गैस लीक होने से हड़कंप मच गया है। पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल है। खबरों की मानें तो यह गैस लीक एक केमिकल कंपनी की फैक्ट्री से हो रही है। केमिकल का धुआं पूरे शहर में फैल चुका है। धुएं की वजह से ना सिर्फ लोगों को कम दिखने लगा है बल्कि आंखों में खुजली और गले में खराश देखने को मिल रही है। इस घटना के बाद 39 साल पहले हुई भोपाल गैस त्रासदी की यादें ताजा हो गई हैं।
धुंधली हुईं सड़कें
अंबरनाथ शहर की कई फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं। पूरे शहर के लोग बुरी तरह से डरे हुए हैं। वीडियोज में देखा जा सकता है कि केमिकल के धुएं के कारण सड़कें भी ठीक से नजर नहीं आ रही हैं। लोग नाक और मुंह को बांध कर घरों से बाहर निकल रहे हैं। जहां तक नजरें घूम रही हैं, वहां दूर-दूर तक धुआं ही दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें- 100-220MM बारिश, 55 KM की स्पीड से हवाएं, बाढ़ का खतरा; यूपी-एमपी समेत इन राज्यों में 24 घंटे तक बरसेंगे बादल
रेलवे ट्रैक दिखना बंद
खबरों की मानें तो केमिकल गैस लीक होने का असर रेलवे स्टेशन तक पहुंच गया है। धुएं के कारण रेलवे ट्रैक दिखना बंद हो गए हैं। इस गैस लीक का अभी तक कोई भयानक असर सामने नहीं आया है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो लोगों को शहर तक छोड़ना पड़ सकता है।
जांच कर रही हैं टीमें
इस घटना के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया है। केमिकल फैक्ट्री की जांच की जा रही है। हालांकि फैक्ट्री में गैस कहां से लीक हुई, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। कई टीम इसके असर को कम करने की कोशिश में लगी हैं। लोगों से घरों में रहने की गुजारिश की गई है। इस घटना में अभी तक किसी के आहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
भोपाल गैस त्रासदी
बता दें कि 2 दिसंबर 1984 की रात भोपाल में यूनियन कार्बाइड कीटनाशक फैक्ट्री से जहरीली गैस लीक हो गई थी। इस घटना में 3,787 लोगों की जान चली गई। इस त्रासदी की कहानी आज भी लोगों की रूह कंपा देती है। भोपाल गैस त्रासदी को 40 साल होने वाले हैं, मगर इसकी दहशत आज भी लोगों के जहन में जिंदा है।
यह भी पढ़ें- भूकंप के झटकों से दहशत में लॉस एंजिल्स के लोग, घरों से बाहर भागे; पेरिस हिल्टन बोलीं- बेहद डरावना
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
11 mins agoLIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
1 hr agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
1 hr agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
9 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
11 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
12 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines