महाराष्ट्र में गैस लीक से ‘हाहाकार’, दहशत में लोग; क्यों सता रहा भोपाल त्रासदी का डर?

Maharashtra Ambernath Gas Leak: 39 साल पहले हुई भोपाल गैस त्रासदी की यादें आज भी लोगों की रूह कंपा देती है। महाराष्ट्र के एक शहर में केमिकल गैस लीक होने से हड़कंप मच गया है। आलम यह है कि लोगों को भोपाल गैस त्रासदी का डर सताने लगा है।

Maharashtra Ambernath Gas Leak

Maharashtra Ambernath Gas Leak: महाराष्ट्र के अंबरनाथ शहर में गैस लीक होने से हड़कंप मच गया है। पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल है। खबरों की मानें तो यह गैस लीक एक केमिकल कंपनी की फैक्ट्री से हो रही है। केमिकल का धुआं पूरे शहर में फैल चुका है। धुएं की वजह से ना सिर्फ लोगों को कम दिखने लगा है बल्कि आंखों में खुजली और गले में खराश देखने को मिल रही है। इस घटना के बाद 39 साल पहले हुई भोपाल गैस त्रासदी की यादें ताजा हो गई हैं।

विज्ञापन

धुंधली हुईं सड़कें

अंबरनाथ शहर की कई फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं। पूरे शहर के लोग बुरी तरह से डरे हुए हैं। वीडियोज में देखा जा सकता है कि केमिकल के धुएं के कारण सड़कें भी ठीक से नजर नहीं आ रही हैं। लोग नाक और मुंह को बांध कर घरों से बाहर निकल रहे हैं। जहां तक नजरें घूम रही हैं, वहां दूर-दूर तक धुआं ही दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

रेलवे ट्रैक दिखना बंद

खबरों की मानें तो केमिकल गैस लीक होने का असर रेलवे स्टेशन तक पहुंच गया है। धुएं के कारण रेलवे ट्रैक दिखना बंद हो गए हैं। इस गैस लीक का अभी तक कोई भयानक असर सामने नहीं आया है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो लोगों को शहर तक छोड़ना पड़ सकता है।

विज्ञापन

जांच कर रही हैं टीमें

इस घटना के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया है। केमिकल फैक्ट्री की जांच की जा रही है। हालांकि फैक्ट्री में गैस कहां से लीक हुई, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। कई टीम इसके असर को कम करने की कोशिश में लगी हैं। लोगों से घरों में रहने की गुजारिश की गई है। इस घटना में अभी तक किसी के आहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

भोपाल गैस त्रासदी

बता दें कि 2 दिसंबर 1984 की रात भोपाल में यूनियन कार्बाइड कीटनाशक फैक्ट्री से जहरीली गैस लीक हो गई थी। इस घटना में 3,787 लोगों की जान चली गई। इस त्रासदी की कहानी आज भी लोगों की रूह कंपा देती है। भोपाल गैस त्रासदी को 40 साल होने वाले हैं, मगर इसकी दहशत आज भी लोगों के जहन में जिंदा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ