---विज्ञापन---

देश angle-right

‘मैं प्यार करता था और महालक्ष्मी फंसाना चाहती थी…’, मुक्ति रंजन ने मरने से पहले मां के सामने किए क्या-क्या खुलासे?

Karnataka Crime News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुए महालक्ष्मी मर्डर मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब सुसाइड कर चुके आरोपी मुक्ति रंजन के बारे में पता लगा है कि उसने मां के सामने मर्डर की बात कबूल कर ली थी। कई बड़ी बातों के बारे में पुलिस ने बताया है। ये बड़ी बातें क्या हैं? इनके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

---विज्ञापन---

Mahalakshmi Murder Case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुए महालक्ष्मी हत्याकांड में अब सुसाइड कर चुके आरोपी मुक्ति रंजन की मां को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। महालक्ष्मी की हत्या के मामले में खुलासा हुआ था कि वारदात को उसके साथ काम करने वाले मुक्ति रंजन ने अंजाम दिया था। अब पता लगा है कि आरोपी ने सुसाइड करने से पहले अपनी मां के सामने मर्डर करने की बात कबूल कर ली थी। उसने सुसाइड नोट में भी इसके बारे में जिक्र किया है। आरोपी ने लिखा है कि वो महालक्ष्मी से प्यार करता था। लेकिन वह हमेशा उसे किडनैपिंग केस में फंसाने की धमकी देकर टॉर्चर करती थी।

यह भी पढ़ें:हॉस्टल वार्डन बना ‘हैवान’, 21 बच्चियों से की दरिंदगी; अब मिली मौत की सजा… जानें पूरा मामला

---विज्ञापन---

बता दें कि मुक्ति रंजन का शव पुलिस को ओडिशा के भद्रक जिले के धुसुरी गांव में एक पेड़ से लटका हुआ मिला था। पुलिस ने दावा किया था कि मुक्ति रंजन ने सुसाइड नोट में अपना अपराध कबूल कर लिया है। एक रात पहले मुक्ति रंजन अपनी मां के आगे रोया भी था। जिसने कहा था कि उसने महालक्ष्मी को मार दिया है। ओडिशा पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी तीन साल से घर नहीं आया था। रोते हुए आरोपी ने मां को कई चौंकाने वाली बातें बताई थीं। जिसके बाद सुबह 5 बजे मौत को गले लगा लिया।

---विज्ञापन---

काफी पैसा खर्च किया था

हत्या के इस मामले में कर्नाटक पुलिस लगातार ओडिशा पुलिस के टच में है। केस के जांच अधिकारी जल्द ओडिशा जाएंगे। बताया जा रहा है कि मौके से सुसाइड नोट के अलावा एक लैपटॉप भी जब्त किया गया है। पुलिस दोनों को अपने कब्जे में लेगी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने सुसाइड नोट में अंग्रेजी और उड़िया भाषा का प्रयोग अधिक किया है। आरोपी ने लिखा है कि महालक्ष्मी को प्यार करता था, पसंद करता था, लेकिन उसका व्यवहार ठीक नहीं था। वो मुझे लगातार किडनैपिंग के केस में फंसाने की धमकी देकर ठग रही थी। मैंने काफी पैसा उस पर खर्च किया था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी और महिला एक कपड़े की दुकान में साथ काम करते थे। दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ। फिर शारीरिक संबंध बने। बताया जा रहा है कि महिला उस पर शादी को लेकर दबाव बना रही थी। रोजाना दोनों के बीच इस बात पर बहस होती थी। जिसके बाद आरोपी ने उसकी हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर डाले। बाद में इनको फ्रिज के अंदर रखा और फरार हो गया था। आरोपी ने हत्या को लगभग 2-3 सितंबर को अंजाम दिया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:एक बीड़ी ने मौलाना को पहुंचा दिया अस्पताल, आधी रात को निकली चीखें, कमरे में बिखरा था खून; जानें मामला

First published on: Sep 26, 2024 11:08 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola