Mahagathbandhan Rally: नीतीश के निशाने पर मोदी-शाह, बोले- 1.25 हजार करोड़ देने का वादा था, मिला महज 59 लाख, 'झूठ बोलते हैं ये'
Edited By Bhola Sharma

बिहार के पूर्णिया में शनिवार को महागठबंधन ने महारैली की।
Edited By Bhola Sharma

बिहार के पूर्णिया में शनिवार को महागठबंधन ने महारैली की।
Mahagathbandhan Rally: बिहार के पूर्णिया में शनिवार को हुई महागठबंधन की रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा।
नीतीश कुमार ने कहा कि पिछले चुनाव में इन लोगों ने बिहार के विकास के लिए मदद करने का वादा किया था, लेकिन कोई मदद नहीं किया। इसके बाद उन्होंने आंकड़े भी गिनाए। उन्होंने कहा कि 2015 के विधानसभा चुनाव से पहले घोषणा हुई थी कि 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपए देंगे। लेकिन 8 साल बीत गए। महज 59 लाख रुपए केंद्र सरकार ने दिया है।
इन्होंने(BJP) बिहार के विकास के लिए कोई काम नहीं किया और यहां आकर बोला कि हमने विकास किया। इनलोगों ने जो 2015 के वि.स चुनाव से पहले घोषणा की थी आज तक उतनी मदद की? कहा था कि 1 लाख 25 हजार करोड़ की मदद करेंगे लेकिन 8 साल में मात्र 59 लाख मिला है: पूर्णिया में बिहार CM नीतीश कुमार pic.twitter.com/A6uU0kcZL7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2023
नीतीश कुमार ने कहा कि दिल्ली से दो नेता हैं। एक प्रधानमंत्री हैं, और दूसरे गृहमंत्री हैं। क्या अनुभव है इन लोगों का? क्या देश की आजादी को जानते हैं? ये लोग कोई काम नहीं करते हैं। कब्जा किए हुए हैं। एक आध पर हमलोग का छप जाता है। उन लोगों का छपते रहता है। कोई बिहार के लिए काम हुआ? यहां आकर क्या-क्या कह दिया था। आजादी की लड़ाई से इन लोगों को क्या मतलब है?
नीतीश कुमार ने रैली में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, अरुण जेटली का नाम लिया। कहा कि भाजपा वाले अपने नेताओं को याद नहीं करते हैं। मेरे बारें में कहा गया कि मैंने जॉर्ज फर्नांडिस को धोखा दिया, जबकि हम उनके साथ ही थे।
शरद यादव के बारें में कहा गया कि उन्हें छोड़ दिया। जबकि आज उनका बेटा यहां बैठा है। उनके निधन पर भी मैं वहां गया। मैंने फर्नांडिस को नहीं छोड़ा। ये लोग बस बोलते रहते हैं।
महागठबंधन रैली को लालू यादव ने संबोधित किया, उनकी महत्वपूर्ण बातें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिए: 2024 में देश से भाजपा का सफाया करना है
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: