हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

महादेव बेटिंग ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से लाया गया भारत, CBI को मिली बड़ी कामयाबी

अवैध सट्टेबाजी के सबसे बड़े सिंडिकेट ‘महादेव ऐप’ के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है. इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस के तहत हिरासत में लिए गए चंद्राकर के खिलाफ CBI और ED की जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं. ट्रांजिट रिमांड और मेडिकल जांच के बाद जांच एजेंसी उसे सोमवार को रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी.

विज्ञापन
अवैध सट्टेबाजी के सबसे बड़े सिंडिकेट 'महादेव ऐप' के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है. Credit: ANI

देश के सबसे चर्चित और बड़े अवैध सट्टेबाजी सिंडिकेट ‘महादेव ऑनलाइन बुक’ के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत ले आई है. इस कार्रवाई को केंद्रीय जांच एजेंसियों के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. CBI की एक विशेष टीम ओमान के मस्कट गई थी और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद चंद्राकर को अपनी निगरानी में लेकर देश लौटी. भारत लाने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा. इसके बाद जांच एजेंसी ट्रांजिट रिमांड हासिल कर उसे छत्तीसगढ़ के रायपुर ले जाएगी, जहां सोमवार को विशेष CBI अदालत के सामने पेश किया जाएगा.

इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस पर हुई कार्रवाई

सौरभ चंद्राकर के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था, जिसके आधार पर रॉयल ओमान पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था. भारत द्वारा भेजे गए प्रत्यर्पण अनुरोध को ओमान सरकार की मंजूरी मिलने के बाद उसे भारत को सौंप दिया गया. सीबीआई के मुताबिक, चंद्राकर एजेंसी के दो मामलों में वांछित है, जिनमें पहले ही चार्जशीट दाखिल हो चुकी है. इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक मामले में भी उसके खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज है.

देशभर में फैला था अवैध नेटवर्क, हवाला से पैसों का खेल

सीबीआई जांच में सामने आया है कि ‘महादेव ऑनलाइन बुक’ देश का सबसे बड़ा अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट था. यह पूरा नेटवर्क फ्रेंचाइज्ड पैनलों और शाखाओं के जरिए देशभर में चलाया जा रहा था. इस प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिकेट, फुटबॉल और कार्ड गेम्स समेत कई तरह के आयोजनों पर गैरकानूनी सट्टा लगवाया जाता था. सट्टे से होने वाली अवैध कमाई को फर्जी बैंक खातों, कई स्तरों के लेन-देन और हवाला चैनलों के जरिए इधर-उधर घुमाया जाता था.

विज्ञापन

जांच एजेंसियों ने यह भी पाया कि इस काले कारोबार को बिना किसी रुकावट के चलाने के लिए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘प्रोटेक्शन मनी’ के रूप में मोटी रकम दी जाती थी. चंद्राकर की कस्टडी मिलने के बाद जांच एजेंसियां इस सिंडिकेट के बाकी कनेक्शनों और लेन-देन की कड़ियों को बारीकी से खंगालेंगी.

2019 में दुबई भागकर खड़ा किया था काला साम्राज्य

लगभग 30 वर्ष की उम्र के सौरभ चंद्राकर ने अपने सह-संस्थापक रवि उप्पल के साथ मिलकर महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी का एक बड़ा नेटवर्क तैयार किया था. दोनों आरोपी साल 2019 के आसपास देश छोड़कर दुबई भाग गए थे. वहीं बैठकर इन्होंने अलग-अलग वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए अवैध सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग का गोरखधंधा जारी रखा.

विज्ञापन

इंटरपोल रेड नोटिस और प्रत्यर्पण की लंबी कोशिशें

चंद्राकर को भारत लाने के लिए भारतीय एजेंसियां लंबे समय से प्रयासरत थीं. इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अधिकारियों ने अक्टूबर 2024 में चंद्राकर को हिरासत में लेकर नजरबंद किया था. उसी महीने भारत ने उसके प्रत्यर्पण की मांग भी भेजी थी, लेकिन तब प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी. इसके बाद भारतीय एजेंसियों ने ओमान प्रशासन के साथ मिलकर यह कार्रवाई पूरी की.

सह-संस्थापक रवि उप्पल चल रहा है लापता

दूसरी तरफ, चंद्राकर का प्रमुख सहयोगी और ऐप का सह-संस्थापक रवि उप्पल यूएई से अचानक गायब हो गया था. खाड़ी देश के अधिकारियों द्वारा प्रत्यर्पण की कार्यवाही बंद किए जाने के फैसले के बाद से वह लापता है. महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में अवैध सट्टेबाजी, फर्जी खातों और मुखौटा कंपनियों के जरिए भारी रकम की हेराफेरी के गंभीर आरोप हैं. इस पूरे सिंडिकेट की गहराई से जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई समेत कई प्रमुख जांच एजेंसियां कर रही हैं. चंद्राकर की गिरफ्तारी और भारत वापसी से इस पूरे नेटवर्क और इसके मददगारों तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola