महादेव ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई, दुबई में पकड़ा गया रवि उप्पल

Mahadev App Betting Case : महादेव बेटिंग ऐप केस में दुबई पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि उप्पल को गिरफ्तार कर लिया है।

mahadev-aap-accused-ravi

mahadev app case accused Ravi Uppal arrested

विज्ञापन

Mahadev App Betting Case : महादेव बेटिंग ऐप केस में ईडी को बड़ी सफलता मिली है। इस सिंडिकेट के दो मुख्य आरोपियों में से एक आरोपी पकड़ा गया है। दुबई पुलिस ने मंगलवार को रवि उप्पल को गिरफ्तार कर लिया है। जांच टीम अब इस आरोपी के प्रत्यर्पण की कार्रवाई करेगी और उसे जल्दी ही भारत लेकर आएगी। इस केस का दूसरा आरोपी सौरभ चंद्राकर भी दुबई में छुपा हुआ है, जिसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

महादेव बेटिंग ऐप केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) लगातार जांच पड़ताल कर रही है। जांच टीम को जानकारी मिली कि इस मामले के दोनों मुख्य आरोपी देश छोड़कर भाग गए हैं, इसलिए इंटरपोल की ओर से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। भारतीय जांच एजेंसी लगातार दुबई पुलिस के संपर्क में थी। इसी आधार पर दुबई पुलिस ने यूएई से ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही उप्पल को भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है।

विज्ञापन

साल 2019 में महादेव ऐप की थी शुरुआत

विज्ञापन

आपको बता दें कि जांच एजेंसी ने इन दोनों प्रमोटरों के खिलाफ स्पेशल कोर्ट से गैर जमानती वारंट लिया था। इसके बाद भी ईडी की टीम इन दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। सौरभ चंद्राकर ने साल 2019 में इस ऐप की शुरुआत की थी। इसके बाद इस ऐप से रवि उप्पल जुड़ गया, जोकि एक इंजीनियर था। फिर दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और दोनों ने इस ऐप का जाल फैलाने के लिए एक साथ काम किया।

जानें क्या है महादेव बेटिंग ऐप का मामला?

विज्ञापन

महादेव बेटिंग ऐप के जरिये ऑनलाइन सट्टेबाजी खेली जाती है। इस ऐप से ऐसे लोग जुड़ते हैं, जो सट्टेबाजी में अपनी किस्मत आजमाते हैं। इसके तहत क्रिकेट, टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल जैसे गेमों में सट्टा लगाया जाता है। यह ऑनलाइन गेम सिर्फ खेलों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि चुनावों के दौरान धड़ल्ले से सट्टेबाजी खेली जाती है। पूरे देश में इस ऐप का जाल फैला हुआ, लेकिन सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ प्रभावित है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ