Maha Kumbh : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई है। अखिलेश यादव जब एयरपोर्ट पर पहुंचे तो वहां भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ थी। यहां से वह सीधे मेला क्षेत्र पहुंचे।
संगम तट पर अखिलेश यादव ने स्न्नान किया, कहा जा रहा कि इसके बाद वह समाजवादी पार्टी के शिविर में भी जा सकते हैं। सपा अध्यक्ष कई संत महात्माओं के पंडाल में भी जाने की बात कही जा रही है।
संगम में स्नान करने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे आज मौका मिला, महाकुंभ में स्नान करके जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि कुंभ नकारात्मक राजनीति की जगह नहीं है, यहां सकारात्मक संदेश जाना चाहिए। लोग यहां अपनी आस्था से खुद आते हैं। जिस दिन मैंने हरिद्वार में डुबकी लगाई, उस दिन भी एक त्योहार ही था। आज, मुझे यहां पवित्र स्नान करने का अवसर मिला।
यह भी पढ़ें : प्रयागराज एयरपोर्ट पर टूटा 93 साल पुराना रिकॉर्ड, स्टीव जॉब्स की पत्नी बनीं वजह
वहीं अखिलेश यादव के प्रयागराज जाने और संगम में डुबकी लगाने पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने तंज कसा है। राकेश त्रिपाठी ने कहा कि उम्मीद है कि डुबकी लगाने के बाद अखिलेश यादव का चित्त शांत हो जाएगा। गंगा जी में स्नान करने के बाद उनके मन को शांति मिल सकती है। वह रोज कुंभ को लेकर छूट फैला रहे थे। उम्मीद है कि वह छूठ बोलना और लोगों को डराना बंद कर देंगे। उम्मीद है कि कुंभ की व्यवस्थाओं की तारीफ में दो शब्द जरूर लिखेंगे।
संबंधित खबरें
पुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
1 hr ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
1 hr agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
3 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
4 hrs agoउपचुनाव LIVE: पुडुचेरी में NDA की सहयोगी AINRC जीती, बंगाल में BJP आगे
6 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
6 hrs agoLIVE: राष्ट्रपति ने 'इंडिया अलायंस' को आज रात 8 बजे दिया मुलाकात का वक्त
7 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
15 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines