High Speed Flying Train: भारतीय रेलवे ने समय-समय पर ट्रेनों में कई बदलाव किए हैं। यात्राओं को सुविधाजनक बनाने के लिए नए-नए प्रोजेक्ट लेकर आई, ताकि सफर आसान हो सके। भारत में सेमी हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट के तहत वंदे भारत ट्रेन देश के कई हिस्सों में चलाई जा रही है। इससे आगे बढ़ते हुए अब भारत बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी में है। इस बुलेट ट्रन की स्पीड लगभग 250 से 300 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। बुलेट ट्रेन को अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलाया जाएगा। कुछ दिन पहले ही चीन ने भी हाई-स्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट के ट्रायल में सफलता हासिल की थी।
सेमी हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट
पड़ोसी देश चीन में हाल ही में सुपर बुलेट ट्रेन का ट्रायल किया गया, जिसमें सफलता मिली। इस ट्रेन की रफ्तार की बात करें तो 1000 किलोमीटर प्रति घंटा तक चल सकती है। चीन ने इसे हाई-स्पीड फ्लाइंग ट्रेन का नाम दिया है। अल्ट्रा हाई-स्पीड ट्रेन को लो-वैक्यूम ट्यूब मैग्लेव ट्रांसपोर्ट सिस्टम से बना गया है। इस ट्रेन के परीक्षण में किसी तरह की गड़बड़ी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें… Bullet Train India पर रेलमंत्री का बड़ा अपडेट, कब से चलेगी और कहां-कहां रुकेगी?
90 मिनट में बीजिंग से शंघाई का सफर
हाई-स्पीड फ्लाइंग ट्रेन को मेगा सिटी में कम्यूटराइज्ड ट्रैक पर तैनात किया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे बीजिंग और शंघाई के बीच यात्रा का समय कम से कम 90 मिनट तक कम हो सकता है, जिसकी दूरी 1214 किलोमीटर है। शंघाई टोंगजी यूनिवर्सिटी के रेलवे विशेषज्ञ सन झांग ने सोमवार को ग्लोबल टाइम्स को बताया कि ‘सफल परीक्षण ने चीन की अल्ट्रा-हाई-स्पीड ट्रेन के विकास की ठोस प्रगति का संकेत दिया है।
दिल्ली से हावड़ा तक का सफर
अगर भारत में इस ट्रेन के सफर की बात की जाए तो यह घंटों में पूरे होने वाले सफर को मिनटों में पूरा कर सकती है। दिल्ली से पटना जाने के लिए लोगों को कई घंटे का सफर करना पड़ता है, लेकिन बुलेट ट्रेन के आने के बाद सफर एक घंटे में पूरा किया जा सकता है। यह कह सकते हैं कि पटना वाले रोज दिल्ली आ जा सकते हैं। भारत दिल्ली-हावड़ा रूट पर भी बुलेट ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है। अभी अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन योजना पर काम किया जा रहा है। यह योजना सफल रही तो आने वाले वक्त में देश के कई शहरों में बुलेट ट्रेन का सफर कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
5 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
7 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
8 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
9 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
10 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
11 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
11 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
11 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines