Mukhtar Ansari Death: देश के सबसे बड़े सूबे यूपी में कई बाहुबलियों ने राज किया। इन माफियाओं ने पहले तो अपराध की दुनिया में अपने नाम का डंका बजवाया और फिर यूपी की राजनीति पर अपनी धाक जमाई। इन माफियाओं की तूती चुनावों में जमकर बोलती थी। हम आपको बताएंगे कि यूपी से कितने बाहुबलियों का खात्मा हो चुका है।
मुख्तार अंसारी
यूपी के माफिया डॉन और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई। बांदा जेल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुख्तार को इलाज के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मुख्तार की मौत हो गई। मऊ विधानसभा से पांच बार के विधायक रहे मुख्तार अंसारी की तूती चुनाव में जमकर बोलती थी। अंसारी ने तीन चुनावों में जेल में रहते हुए जीत हासिल की। हत्या और वसूली समेत 65 से अधिक आपराधिक मामले मुख्तार पर दर्ज थे। साल 2005 से मुख्तार जेल में सजा काट रहा था। बता दें कि अलग-अलग मामलों में उसे 2 बार उम्रकैद की सजा हुई थी।
अतीक अहमद
संगम नगरी प्रयागराज समेत कई जिलों में आतंक का पर्याय बन चुके अतीक की तूती बोलती थी। लोगों में अतीक की इतनी दहशत थी कि कोई भी अतीक अहमद के खिलाफ चुनाव लड़ने से डरता था। उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक अहमद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की अप्रैल 2023 में प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी के साथ ही माफिया अतीक के साम्राज्य का अंत हो गया।
विकास दुबे
देश भर में चर्चित बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे का नाम तब चर्चा में आया था, जब साल 2020 में कानपुर देहात के बिकरू गांव में दबिश देने गई पुलिस पर विकास और उसके गैंग के लोगों ने गोलियां बरसाकर सीओ समेत 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विकास दुबे समेत कई बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया था।
संबंधित खबरें
SIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
3 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
4 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
7 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
10 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
14 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
17 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
18 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines