हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Madurai Train Fire: लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के प्राइवेट कोच में आग से 10 की मौत; 20 घायल

विज्ञापन
Madurai Train Fire

Madurai Train Fire: तमिलनाुड के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास लखनऊ से रामेश्वरम से जा रही ट्रेन की बोगी में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए है। रेलवे के अधिकारियों की मानें तो आग लगने की सूचना सुबह तड़के 5ः15 बजे मिली थी। हादसे के वक्त ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह ट्रेन के प्राइवेट पार्टी कोच में यात्री अवैध रूप से सिलेंडर ले जा रहे थे। इस वजह से आग लगी। आग पर काबू पा लिया गया है और अन्य डिब्बों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

पीटीआई की मानें तो अधिकांश मृतक यूपी के रहने वाले थे। सीतापुर की एक ट्रेवल एजेंसी ने इस कोच की बुकिंग कराई थी। इस प्राइवेट कोच में कुल 63 लोग सवार थे। वहीं घायलों को मदुरै के राजाजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं रेलवे ने हादसे में हताहत हुए मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा राशि देने की घोषणा की।

विज्ञापन

घटना को लेकर मुदैर कलेक्टर एमएस संगीता ने बताया कि सभी तीर्थयात्री यूपी के थे। यात्रियों ने आज सुबह काॅफी बनाने के लिए काॅफी बनाने के लिए स्टोव जलाया तो सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। आग लगने की घटना के बाद इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कोच में सवार यात्री बचाने के लिए गुहार लगा रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola