हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

महाकाल मंदिर में दर्शन के समय में होगा बदलाव, जानें कब खुलेंगे कपाट और होगी भस्म आरती?

Mahakal Mandir Timing: भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर में 19 अगस्त 2025 से दर्शन की व्यवस्था बदल रही है। 18 अगस्त को मंदिर में राजसी सवारी निकाली जाएगी, जिसके अगले दिन से कपाट खुलने और भस्म आरती का समय बदल जाएगा।

विज्ञापन
Credit- Social Media

Mahakal Mandir Timing: मध्यप्रदेश राज्य के उज्जैन नगर में स्थित महाकालेश्वर मंदिर से लोगों की खास आस्था जुड़ी है, जिसे महाकाल मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। बाबा महाकालेश्वर को समर्पित ये मंदिर भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जहां दर्शन करने के लिए रोजान बड़ी संख्या में भक्तजन आते हैं। हालांकि अब 19 अगस्त 2025 से एक बार फिर मंदिर के कपाट खुलने और भस्म आरती के वक्त में बदलाव हो रहा है।

19 अगस्त से बदलने जा रही है दर्शन व्यवस्था

18 अगस्त 2025 को धूमधाम से मंदिर में राजसी सवारी निकाली जाएगी, जिसके अगले दिन से दर्शन व्यवस्था में बदलाव होगा। मंगलवार से सुबह 4 बजे भगवान महाकाल जागेंगे, जिसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। मंदिर के कपाट खुलते ही भस्म आरती होगी। जबकि रात में 11 बजे शयन आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद होंगे।

ये भी पढ़ें- CP राधाकृष्णन को क्यों कहा जाता है तमिलनाडु का मोदी? RSS से की थी शुरुआत

विज्ञापन

40 मंदिरों के नहीं कर पा रहे दर्शन

बता दें कि बीते तीन माह से साक्षी गोपाल, सिद्धि विनायक गणेश सहित परिसर के 40 मंदिरों में श्रद्धालुगण दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इस दौरान 4 नंबर गेट से ही केवल श्रद्धालुओं को परिसर के मंदिर में प्रवेश की इजाजत है। बीते डेढ़ माह से सोमवार से लेकर शनिवार तक मंदिर के कपाट 3 बजे खोले जा रहे हैं। जबकि रविवार को रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलते हैं, जिसके बाद भस्म आरती होती है।

नहीं है भीड़ नियंत्रण की पुख्ता योजना

बता दें कि मंदिर में अकसर भीड़ अनियंत्रण हो जाती है, जिस कारण परिसर में प्रवेश बंद कर भीड़ को डायवर्ट किया जाता है। हालांकि इससे भक्तों को परिसर के 40 धार्मिक मंदिरों में दर्शन पूजन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। साथ ही मंदिरों के पुजारियों को भी इस कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पूर्व CM नवीन पटनायक की अब कैसी है तबीयत? ओडिशा के अस्पताल से हेल्थ अपडेट आया सामने

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola