पूर्व CM नवीन पटनायक की अब कैसी है तबीयत? ओडिशा के अस्पताल से हेल्थ अपडेट आया सामने

Naveen Patnaik Health: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को कल शाम तबीयत बिगड़ने के बाद प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि, उनकी हेल्थ का लेटेस्ट अपडेट आ गया है। उनकी सेहत में सुधार हुआ है और वे डॉक्टरों से बात करते दिखे हैं।

Source-ANI

Naveen Patnaik Health: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक को रविवार शाम करीब 8 बजे तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बता दें उन्हें असहजता महसूस होने के 15 मिनट में ही एक प्राइवेट अस्पताल, SUM हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया था। यहां उनका इलाज तुरंत शुरू हो गया था जिसमें वजह साफ हुई थी कि उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या हुई थी। हालांकि, अब उनकी सेहत में काफी सुधार देखा जा रहा है। उनका लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें वह अस्पताल के डॉक्टरों से बात करते दिखाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी बात।

विज्ञापन

डॉक्टरों से बात करते दिखे पूर्व सीएम

बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक को कल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि, शाम में ही अपडेट जारी कर दिया गया था कि उनकी सेहत स्थिर है मगर अब उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे डॉक्टरों से बात करते दिख रहे हैं। डॉक्टरों ने उनसे पूछा कि आप कैसे हैं तो वह जवाब देते हैं कि वे ठीक हैं और डॉक्टरों का धन्यवाद भी दिया। उन्हें जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी भी मिल सकती है।

विज्ञापन

हालांकि, फिलहाल वे 1-2 दिन डॉक्टरों की निगरानी में भी रह सकते हैं। उन्हें बढ़ती उम्र के चलते होने वाली दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, उनके करीबी और पार्टी के नेताओं ने भी अस्पताल जाकर उनकी सेहत का जायजा लिया है।

मुंबई में करवाया था ट्रीटमेंट

नवीन पटनायक की एक महीने पहले मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में सर्जरी हुई थी। बता दें कि उनकी सर्वाइकल अर्थराइटिस से संबंधित सर्जरी हुई थी, जो सफल रही थी। यहां वे कई दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में थे। हालांकि, वर्तमान में उनकी बीमारी आयु के अनुसार होने वाली दिक्कत बताई जा रही है। उनकी तबीयत बिगड़ने से पार्टी के कार्यकर्ताओं समेत उनके शुभचिंतकों की चिंता भी बढ़ गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ