हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP: एकतरफा प्यार मामले में आया नया मोड़, प्रेमी की तलाश में जुटी थी पुलिस, अब उसी की मिली लाश

विज्ञापन

खंडवा: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एक तरफा प्यार में युवती का गला रेतने वाले मामले में अब नया मोड़ आ गया है। यहां बुधवार को आरोपी की लाश बरामद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजनों के होश उड़ गए। इंदिरा सागर के बैक वाटर में आरोपी को शव मिला है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर जांच में जुट गई है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस जांच का हवाला देकर कुछ भी कहने से बच रही है।

आरोपी की तलाश में जुटी थी पुलिस

दरअसल, खंडवा बांगरदा में एकतरफा प्यार के चलते घर में घुसकर युवती का गला रेतकर हत्या का प्रयास करने वाले कोटवार बबलू पिता रामदास की तलाश में खंडवा पुलिस जुटी हुई थी। इसी बीच बुधवार सुबह पुलिस को इंदिरा सागर जलाशय के बैक वाटर में एक होने की सूचना मिली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान बबलू के रूप में की।

विज्ञापन

क्या था पूरा मामला

बता दें कि एमपी के खंडवा में मंगलवार को झारखंड जैसा मामला सामने आया था। यहां एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार के चलते एक युवती के घर में घुस कर उसका गाला चाकू से रेत दिया था।

आरोपी युवक को हाल ही में अनुकंपा में कोटवार की नौकरी मिली थी। घायल युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवती के पिता ने आरोप लगाया कि कोटवार नशे का आदि है। वह शराब, गांजे का नशा कर गांव में उत्पात मचाता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola