Lok Sabha Chunav 2024: देश में जल्द ही लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections 2024) का ऐलान होने वाला है। खबरों की मानें तो आज दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग आम चुनावों की घोषणा कर सकता है। मगर चुनावी तारीख सामने आने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। बीजेपी ने चुनावी प्रचार का आगाज काफी पहले कर दिया था। वहीं अब भाजपा का विजयरथ मध्यप्रदेश की कमजोर सीटों की तरफ मुड़ चुका है।
11 सीटों पर बढ़ा फोकस
देश की संसद में मध्यप्रदेश की 29 सीटें हैं। मगर 29 में से 11 सीटों पर भाजपा की स्थिति कमजोर मानी जा रही है। ऐसे में इन सीटों पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने पुख्ता रणनीति बना ली है। खबरों की मानें तो राज्य की सभी 11 सीटों पर पार्टी के दिग्गज नेता डेरा डालने की तैयारी में हैं। इस फेहरिस्त में मध्यप्रदेश की रतलाम, झाबुआ, धार, खरगोन, शहडोल, मंडला, छिंदवाड़ा और बैतूल जैसी सीटों का नाम शामिल है।
कमजोर सीटों पर पकड़ मजबूत करने की प्लानिंग
बता दें कि, 2019 के लोकसभा चुनावों में राज्य की 11 सीटों पर भाजपा को काफी कम वोट मिले थे। इनमें ज्यादातर सीटें आदिवासी बहुल्य क्षेत्रों की हैं। वैसे तो पिछले आम चुनावों में बीजेपी ने राज्य की 29 में से 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। मगर 11 सीटों पर बीजेपी के वोट प्रतिशत में कमी दर्ज की गई थी, जिसके कारण इस बार भाजपा ने अपना फोकस 11 सीटों पर केंद्रित कर लिया है।
मोदी-शाह उतरेंगे मैदान में
खबरों की मानें तो 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती हैं, जिसके चलते पार्टी ने इन 11 सीटों पर चुनाव प्रचार करने के लिए दिग्गज नेताओं की टोली बना ली है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक इन सीटों का दौरा कर सकते हैं। जाहिर है आगामी आम चुनावों में भाजपा ने ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा दिया है, जिसे हासिल करने के लिए बीजेपी कोई भी मौका गंवाना नहीं चाहेगी।
बीजेपी बनाम कांग्रेस
2024 के लोकसभा चुनावों की बात करें तो जहां अन्य राज्यों में बीजेपी की टक्कर कई रीजनल पार्टियों से होगी। वहीं मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने नजर आएंगी। दोनों ही पार्टियां चुनावों में जीत हासिल करने की जद्दोजहद में लगी हैं। बीजेपी ने ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा देने के अलावा ‘ऑपरेशन लोटस’ पर फोकस करना शुरू कर दिया है। तो राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से कांग्रेस की स्थिति मजबूत करने में जुटे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2024 के चुनावी नतीजों में कौन सी पार्टी जीत का परचम लहराती है और किसे हार से संतोष करना पड़ सकता है?
संबंधित खबरें
'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
47 mins ago12 डिटेंशन सेंटर, बैरिकेडिंग, बॉर्डर सील...CJP प्रदर्शन रोकने का मेगा प्लान
1 hr agoLIVE: कनॉट प्लेस में घुसे प्रदर्शनकारी, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए
2 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
10 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
11 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
11 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
11 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
11 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines