Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में सिर्फ दो दिन बचे हैं। ऐसे में राज्य में राजनीतिक पारा बढ़ गया है। राज्य में चुनावी जनसभाएं करके विरोधी पार्टियों पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिवपुरी जिले के करैरा विधानसभा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को जमकर निशाने पर लिया।
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि जब जब शासन मिला कांग्रेस पार्टी ने अपना घर भरने का काम किया। एससी, एसटी और ओबीसी के लिए कांग्रेस का बजट 1000 करोड़ का था। एक हजार करोड़ को बढ़ाकर हमनें 64 हजार करोड़ किया। साल में सिर्फ 4 हजार एमएसएमई रजिस्ट्रेशन होते थे, आज इसकी जगह 3 लाख 62 हजार एमएसएमई रजिस्ट्रेश हुए हैं।
कांग्रेस ने राज्य को अंधेरे में रखा-अमित शाह
अमित शाह ने कहा आप मतदान करते हुए ये ध्यान रखना कि मध्य प्रदेश को जिसने बीमारू राज्य से बेमिसाल राज्य बनाया उस डबल इंजन की सरकार को चालू रखने के लिए वोट दे रहे हैं। एक ओर कांग्रेस की सरकार है, जिसने कई सालों तक मध्य प्रदेश को अंधेरे में रखा और बीमारू राज्य बनाया। दूसरी ओर भाजपा की सरकार है जिसने 18 साल में किसान, दलित, पिछड़ा, आदिवासी, महिला, युवा हर एक के कल्याण के लिए काम किया है।
धारा 370 और राम मंदिर का जिक्र
अमित शाह ने आगे कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने बहनों के लिए लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माताओं और बहनों को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया। गृहमंत्री ने धारा 370 हटाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहते थे कि धारा 370 हटाने पर भूचाल आ जाएगा और खून की नदियां बहने लगेंगी। खून की नदियां तो छोड़ो किसी की हिम्मत कंकड़ उठाने की नहीं है। अमित शाह ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसे भी लटका रही थी।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
47 mins ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
54 mins agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines