Madhya Pradesh Assembly Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव से पहली बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। पीएम ने आज एमपी के रतलाम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की, साथ ही कांग्रेस पर जमकर बरसे। राज्य में 7 नवंबर को एक ही चरण में सभी विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। पीएम ने कांग्रेस पर घोटालों और अपराधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मतलब- राज्य में हजारों करोड़ के घोटाले, राज्य में अपराधियों का बोलबाला, राज्य में गरीबों से विश्वासघात, राज्य में दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों पर अत्याचार, राज्य को बीमार बनाने की गारंटी है, ये काम उनके स्वभाव में बन गए हैं।
पीएम ने कहा कि 3 दिसंबर को बीजेपी की जीत के बाद यहां कांग्रेस की असली सिर फुटौवल होगी, अभी तो प्रैक्टिस चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आपसी लड़ाई में हमें कभी भी एक बात भूलनी नहीं है। आप याद रखिए कि ये जो एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं न, यहां उनको मौका मिला तो उन्होंने जनता के ही कपड़े फाड़ दिए। इसलिए इनको अवसर देना बहुत बड़ा संकट होता है। पीएम ने कहा कि आप राजस्थान और छत्तीसगढ़ में देखिए। 5 साल तक इन्होंने इन राज्यों का क्या हाल कर दिया।
बीजेपी की जीत पर मनेगा जश्न-पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा कि रतलाम की पहचान स्वाद के लिए है। रतलाम आए और तलामी सेब नहीं खाया तो रतलाम आना नहीं माना जाता है। पीएम ने कहा कि जब 3 दिसंबर को बीजेपी सरकार की वापसी का जश्न मनेगा तो लड्डू के साथ रतलामी सेब भी खूब खाया जाएगा।
कांग्रेस के नेता फिल्मी-पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत के गौरव को नई पहचान मिली है और इसमें मध्य प्रदेश का भी बहुत बड़ा योगदान है इसलिए मध्य प्रदेश कह रहा है एक बार फिर …एक बार फिर (बीजेपी की सरकार)। देश हो या मध्य प्रदेश कांग्रेस के पास सिर्फ झूठी घोषणा का भोंपू बज गया है। कांग्रेस के नेता फिल्मी हैं। कांग्रेसियों के डॉयलॉग फिल्मी हैं। कांग्रेस की घोषणाएं फिल्मी हैं। जब किरदार फिल्मी है, तो सीन तो फिल्मी होगा ही। कांग्रेस के 2 नेताओं के बीच कपड़े फाड़ने की प्रतियोगिता चल रही है। अभी तो ये फिल्म का ट्रेलर है, 3 दिसंबर को भाजपा की जीत के बाद यहां कांग्रेस की असली पिक्चर दिखेगी।
ये भी पढ़ें-पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अगले 5 साल तक गरीबों को मिलेगा फ्री राशन, यहां जानें किसको मिलेगा लाभ?
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
55 mins ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines