Madhya Pradesh Assembly Election 2023: न्यूज चैनलों द्वारा एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए जाने के बाद सभी पार्टियों में हलचल मची हुई है। अब सबकी नजर 3 दिसंबर पर है जिस दिन मिजोरम को छोड़कर अन्य 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती होगी। लेकिन इस बीच बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय और केंद्रीय मंत्री अमित शाह की दिल्ली में हुई मुलाकात ने मध्य प्रदेश की जनता के धड़कने बढ़ा दी है। दोनों के बीच लगभग 2 घंटे बातचीत हुई है।
कैलाश विजयवर्गीय और अमित शाह की दिल्ली में मुलाकात
मतगणना से पहले दिल्ली में बंद कमरे में कैलाश विजयवर्गीय और अमित शाह के बीच लगभग 2 घंटे मीटिंग हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग में एमपी के अन्य दिग्गज नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है। हालांकि, दोनों के बीच क्या बातें हुई इसे लेकर तो अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस मुलाकात के बाद मध्य प्रदेश की आने वाली सरकार और उसकी सियासत को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं।
एग्जिट पोल के बाद अलर्ट मोड पर बीजेपी
न्यूज चैनलों द्वारा एग्जिट पोल के नतीजे घोषित किए जाने के बाद बीजेपी बिलकुल सतर्क हो गई है। वैसे तो ज्यादातर एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में बीजेपी की बहुमत आने का संकेत दे रही है लेकिन एबीपी सी वोटर ने एमपी में कांग्रेस के पक्ष में नतीजे आने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है।
ग्वालियर पहुंचे जेपी नड्डा
इधर दिल्ली में अमित शाह और कैलाश विजयवर्गीय के बीच बैठक चल रही है, तो दूसरी ओर बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ग्वालियर दौरा पर निकले हैं। ग्वालियर हवाई अड्डे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य लोगों ने नड्डा का स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी अध्यक्ष दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे हैं। वह रात में ग्वालियर में भी रुकेंगे।
नड्डा के दौरे पर कांग्रेस ने कसा तंज
कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने जेपी नड्डा के दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नड्डा अधिकारियों पर प्रेशर बनाने आये हैं मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सतीश सिकरवार ने कहा, ”3 तारीख के बाद नड्डा जी का भोजन, बैठक और विश्राम भी बंद होने वाला है वोट जनता ने दिया है और जनता बदलाव के पक्ष में है। 3 तारीख को कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। 7 तारीख को कमलनाथ जी CM पद की शपथ लेंगे।”
राजस्थान में भी मची हुई है खलबली
मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान में भी राजनीति पारा हाई है। मतगणना से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कीं। उन्होंने राजभवन में जाकर राज्यपाल से मुलाकात की। इससे पहले बीते दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजभवन जाकर राज्यपाल से मिले थे। वसुंधरा राजे ने राज्यपाल से हुई अपनी मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है।
बता दें कि, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक चरण में वोटिंग हुई थी। जबकि, राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतगणना हुआ था। अब रिजल्ट का इंतजार है, जो 3 दिसंबर को आएंगे।
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
1 hr agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
2 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
3 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
5 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines