MP Assembly Election 2023: 'कांग्रेस का मतलब है लूट, धोखा और छलावा',चुनावी समर के बीच जेपी नड्डा का बड़ा आरोप

Assembly Election 2023: जेपी नड्डा ने कहा कि, मोदी जी के नेतृत्व में देश पांचवी अर्थव्यवस्था बन गया, 2027 में भारत तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

MP Assembly Election 2023

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा की सभी सीटों के मतदान के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। राजनीतिक दलों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस और बीजेपी के बड़ी नेता ताबड़तोड़ रैलियां और चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं। दोनों दल जीतने का दाव कर रहे हैं। राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होने में अब सिर्फ 10 दिन बचे हैं। पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान भी लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्रियों सहित कई बड़े नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज खरगोन जिले के बड़वाह में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। जेपी नड्डा ने कहा कि जहां-जहां जब-जब कांग्रेस आई है वहां भ्रष्टाचार रहा है। जहां बीजेपी रहेगी वहां विकास होगा और किसान सशक्त होगा। कांग्रेस का मतलब है लूट, धोखा, छलावा और विकास को रोकने का काम। बीजेपी का काम है लोगों को अधिकार दिलाना। जहां कांग्रेस आई वहां भ्रष्टाचार आया।

विज्ञापन

कांग्रेस पर लगाया घोटाले का आरोप

विज्ञापन

जेपी नड्डा ने कहा कि, कांग्रेस हवा, पानी और पाताल तीनों लोकों में घोटाला करती है। कमलनाथ जी की 15 महीने की सरकार याद है न, कहा था 10 दिन में कर्ज माफ कर दूंगा। मोदी जी के नेतृत्व में देश पांचवी अर्थव्यवस्था बन गया, 2027 में भारत तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। 11 करोड़ किसानों को हर चौथे महीने 2 हजार मिल रहा है। एक तरफ घोटाले की सरकार और एक तरफ लोगों के लिए काम करने वाली सरकार है।

यूपी के सीएम क्या बोले एमपी में

विज्ञापन

वहीं मध्य प्रदेश के जनपद शाजापुर के शुजालपुर विधान सभा क्षेत्र में एक जमसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने देश को आतंकवाद, उग्रवाद, नक्सलवाद की समस्या दी। भ्रष्टाचार के कारण देश की छवि को धूमिल किया। जब आने वाली पीढ़ी कांग्रेस का इतिहास पढ़ेगी तो तब कांग्रेस को वोट देने की बात तो दूर, कांग्रेस को छूने के लिए भी नहीं तैयार होगी। कांग्रेस ने हमारे इतिहास को पग-पग पर कलंकित करने का काम किया है। कांग्रेस के समय इतिहास में हमें पढ़ाया जाता था कि अकबर महान हैं, यानि ये महाराणा प्रताप को महान नहीं मानते थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ