Semiconductor Chip: लाल किला प्राचीर से पीएम मोदी ने 15 अगस्त को सेमीकंडक्टर चिप पर बड़ा ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि साल के अंत तक बाजार में मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप आ जाएगी। यह चिप भारत में भारत के लोगों द्वारा बनी होगी। पीएम मोदी ने कहा कि मिशन मोड में सेमी कंडक्टर पर काम शुरू किया। सेमीकंडक्टर और ऊर्जा में भारत आत्मनिर्भर बनेगा। भारत में सेमीकंडक्टर चिप की 6 अलग-अलग यूनिट जमीन पर उतर बन रहीं हैं। सेमीकंडक्टर प्लान के लिए 4 नए यूनिटस को हरी झंडी दे दी गई है।
’50-60 साल पहले गर्भ में ही मार दिया था’
भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि मैं लाल किले पर किसी सरकार की आलोचना करने नहीं आया हूं, मैं ऐसा करना नहीं चाहता। लेकिन देश के युवाओं को इसके बारे में जानना चाहिए। सेमीकंडक्टर पर फाइल का काम हमारे देश में 50-60 साल पहले शुरू हुआ था। सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का विचार 50-60 साल पहले सामने आया था। पीएम मोदी ने दावा किया कि सेमीकंडक्टर का विचार 50-60 साल पहले ही गर्भ में ही मार दिया गया था। हमने 50-60 साल गंवा दिए।
यह भी पढ़ें: ‘इस दिवाली बहुत बड़ा तोहफा मिलने वाला है’, PM मोदी का लाल किले से बड़ा ऐलान
4 टेस्टिंग प्लांट को मिल चुकी हैं मंजूरी
कुछ दिन पहले केंद्र सरकार ने सेमीकंडक्टर मिशन में 4 नए सेमीकंडक्टर एसेंबली और टेस्टिंग प्लांट्स को मंजूरी दी थी। ओडिशा में 2, पंजाब और आंध्र प्रदेश में 1-1 प्लांट लगेगा। इन परियोजनाओं पर 4,594 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार अभी तक भारत में 10 चिप संबंधित फैक्ट्रियों को फाइनेंस प्रोत्साहन दे रही है। इन फैक्ट्रियों में सेमीकंडक्टर चिप के फैब्रिकेशन से लेकर एसेंबली तक काम करती हैं।
11 साल में 30 गुना बढ़ी सोलर एनर्जी
पीएम मोदी ने ऊर्जा सेक्टर पर बात करते हुए कहा कि हम सब जानते हैं कि हम एनर्जी के लिए बहुत सारे देशों पर निर्भर हैं। पेट्रोल, डीजल, गैस के लिए हमें लाखों करोड़ों रुपयों खर्च करने पड़ते हैं। हमें इस संकट से देश को आत्मनिर्भर बनाना है। हालांकि 11 साल में सोलर एनर्जी 30 गुना बढ़ चुकी है।
सेमीकंडक्टर चिप क्या है और क्या उपयोग?
सेमीकंडक्टर चिप एक सिलिकॉन से बना इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट होता है। यह चिप किसी भी इलेक्टॉनिक आयटम की मेमोरी होती है। एलईडी बल्ब, कार, फोन, लैपटॉप लेकर मिसाइल तक में सेमीकंडक्टर चिप का प्रयोग होता है। सेमीकंडक्टर चिपसेट कई प्रकार की होती हैं। इसमें माइक्रोप्रोसेसर, मेमोरी चिप्स (RAM, फ्लैश स्टोरेज), ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) आदि शामिल हैं। सेमीकंडक्टर चिप इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में डेटा प्रोसेसिंग, मेमोरी स्टोरेज और सिग्नल एम्प्लीफिकेशन जैसे काम करता है।
संबंधित खबरें
'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
11 mins agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
1 hr ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
1 hr agoLIVE: : वाराणसी के नमो घाट जाएंगी PM मोदी, एयर शो में होंगे शामिल
1 hr ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
9 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
10 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
11 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
11 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
12 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines