हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा पर राष्ट्रपति मैक्रों का खास वीडियो, कहा- विश्वास और दोस्ती...

विज्ञापन

Macron Special Video: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में पेरिस में बैस्टिल डे परेड में भारतीय बलों की भागीदारी के अलावा, पीएम मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर, नागरिक या सैन्य आदेशों में सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान प्राप्त करते हुए दिखाया गया है।

मैक्रों ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि भारत के लोगों के लिए, विश्वास और दोस्ती। बता दें कि पीएम मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के बाद शनिवार को फ्रांस से रवाना हुए। फ्रांस की यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने बैस्टिल डे परेड, लौवर संग्रहालय में रात्रिभोज और एलिसी पैलेस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में भाग लिया। कई समझौतों पर हस्ताक्षर करने के बाद पीएम ने इमैनुएल मैक्रॉन के साथ एक सेल्फी भी खिंचवाई।

वीडियो में बैस्टिल डे परेड में भारत के राफेल लड़ाकू विमानों की भागीदारी भी दिखाई गई है। वीडियो में बॉलीवुड एक्टर आर माधवन भी दिख रहे हैं।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की ओर से पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेने से पहले एक संक्षिप्त बातचीत में माधवन ने मैक्रॉन से कहा, “यह बहुत खुशी की बात है। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।” बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस की दो दिवसीय और संयुक्त अरब अमीरात के एक दिन के दौरे के बाद शनिवार को दिल्ली लौट आए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें