Luthra Brothers Extradition Update: गोवा अग्निकांड के मुख्य आरोपी गौरव लूथरा और सौरव लूथरा पासपोर्ट रद्द होने की वजह से थाईलैंड में फंस गए हैं, इसलिए उन्हें भारत लाने में कुछ दिन लग जाएंगे. ऐसे में अब लूथरा बंधुओं को प्रत्यर्पण प्रक्रिया के तहत पहले फुकेट से बैंकॉक तक फ्लाइट में लाया जाएगा. फ्लाइट बैंकॉक के डॉन मयुआंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी, जहां से दोनों को थाई इंटरपोल सुआन पहलु इमिग्रेशन डिटेक्शन सेंटर (IDC) ले जाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: गोवा क्लब अग्निकांड: भारत पहुंचते ही सीधे जेल जाएंगे लूथरा ब्रदर्स, खारिज हुई अग्रिम जमानत याचिका
2 दिन थाई इंटरपोल की कस्टडी में रहेंगे
IDC में उन्हें 2 दिन रखा जाएगा, जब तक दोनों की भारत वापसी की टिकट बुक नहीं हो जाती. फिर आवश्यक फॉर्मैलिटीज पूरी की जाएंगी. दोनों भाइयों का आउट पास यानी इमरजेंसी सर्टिफिकेट (EC) जारी किया जाएगा. इस आउट पास को तैयार और मान्य कराने में लगभग 36 घंटे लगते हैं. आउट पास तैयार होने के बाद उन्हें फ्लाइट में बैठाकर भारत वापस भेज दिया जाएगा. भारत में लैंड होते ही दोनों को पुलिस कस्टडी में लेकर गोवा ले जाएगी, जहां आगामी कानूनी कार्रवाई होगी.
दोनों के भारत प्रत्यर्पण में इसलिए हो रही देरी
बता दें कि भारत छोड़कर थाईलैंड भागने के बाद केंद्र सरकार ने दोनों के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए तो आउटपास यानी अस्थायी पासपोर्ट नहीं मिलता. इसकी बजाय बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास से इमजरेंसी ट्रैवल डॉक्यूमेंट (ETD) या सर्टिफिकेट ऑफ इंडेटिटी जारी करवाना पड़ता है, जिससे भारत वापस लौटने की अनुमति मिलती है. यह पूरी प्रक्रिया सरकारी एजेंसियों भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA), इंटरपोल मामलों के लिए भारत का नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (CBI) पूरी करेगा.
यह भी पढ़ें: गोवा अग्निकांड: नाइट क्लब का तीसरा पार्टनर अजय गुप्ता गिरफ्तार, लूथरा ब्रदर्स को बड़े पैमाने पर करता था फंडिंग
प्रत्यर्पण के लिए जरूरी इमरजेंसी सर्टिफिकेट
प्रत्यर्पण से संबंधित अनुरोध विदेश मंत्रालय की काउंसलर पासपोर्ट एंड वीजा डिविजन (CPV) को भेजे जाते हैं, जो ऐसे मामलों की नोडल अथॉरिटी है. आउटपास यानी इमरजेंसी सर्टिफिकेट (EC) भारतीय दूतावास बैंकॉक द्वारा तभी जारी किया जाएगा, जब थाईलैंड की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और व्यक्ति को भारतीय एजेंसियों की निगरानी में भारत वापस भेजने की अनुमति मिल जाएगी. EC जारी करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों का भारत और थाई सरकार के बीच आदान-प्रदान होगा.
कोर्ट ने खारिज का दी अग्रिम जमानत याचिका
पूरा कम्युनिकेशन ऑफिशियल रहेगा, जिनमें व्यक्ति की पहचान और उसके भगोड़े होने की कानूनी स्थिति स्टेबलिश की जाती है. क्योंकि दिल्ली की रोहिणी कोर्ट लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर चुकी है, इसलिए भारत में लैंड होते ही दोनों को गिरफ्तार करके गोवा ले जाया जाएगा. बता दें कि 6-7 दिसंबर की रात को लूथरा ब्रदर्स के गोवा स्थित नाइट क्ल्ब में अग्निकांड हुआ था, जिसमें जिंदा जलने और दम घुटने से 25 लोगों की मौत हो गई थी. दोनों भाई इसी केस के मुख्य आरोपी हैं.
संबंधित खबरें
EC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
8 mins agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
37 mins agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
39 mins agoLIVE: : : PM आज गुजरात जाएंगे, किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी करेंगे
51 mins agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
8 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
9 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
10 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
10 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines