LPG Price Hike: ऑयल कंपनियों ने शनिवार को 19 किलो वाले काॅमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए। संशोधित दरों के अनुसार कीमतों में आज से 39 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में अब दिल्ली में 1 सितंबर से 19 किलो वाला काॅमर्शियल गैस सिलेंडर 1691.50 रुपये में मिलेगा। हालांकि कंपनियों ने 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।
नई दरों के अनुसार आज से काॅमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 39 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब दिल्ली में 19 किलो वाले काॅमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपये हो गई। IOCL की वेबसाइट के अनुसार काॅमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी 1 सितंबर से लागू हो गई है। वहीं मुंबई में इसकी कीमत 1644 रुपये हो गई है। इससे पहले मुंबई में यह सिलेंडर 1605 रुपये में मिलता था।
ये भी पढ़ेंः Kolkata Case : ‘ट्रेनी डॉक्टर का परिवार हाउस अरेस्ट’, कांग्रेस नेता का दावा- पुलिस ने दिया था पैसों का लालच
अगस्त में 8.50 रुपये की हुई थी बढ़ोतरी
कोलकाता में इस सिलेंडर की कीमत 1764.50 से बढ़कर 1802.50 रुपये हो गई है। जबकि चेन्नई में अब ये सिलेंडर 1855 रुपये में मिलेगा। पहले चेन्नई में 19 किलो वाला सिलेंडर 1817 रुपये में बिकता था। बता दें कि इससे पहले अगस्त में एलपीजी गैस के दामों में बढ़ोतरी की गई थी। उस समय कंपनियों ने 8.50 रुपये बढ़ाए थे लेकिन इस बार सीधे 39 रुपये की बढ़ा दिए हैं। इससे पहले जुलाई में कंपनियों ने 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम 30 रुपये तक कम किए थे। दिल्ली में इसकी कीमत 1646 रुपये हो गई थी।
ये भी पढ़ेंः पड़ोसी देश नेपाल में भी घर वापसी, एक साथ 2000 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म
संबंधित खबरें
'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
19 mins agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
39 mins ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
57 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
1 hr ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
1 hr ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
3 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
3 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
8 hrs agoLIVE: बीजेपी ने संविधान तबाह किया- महबूबा मुफ्ती
10 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines