LPG Price Cut: हर महीने की शुरुआत में तेल कंपनियों की ओर से सिलेंडर के रेट को रिवाइज्ड किया जाता है। नए साल की शुरुआत (New Year 2025) और 2025 के पहले दिन भी तेल और गैस विपणन कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम को रिवाइज किए हैं जिसके बाद इसकी कीमत कम की गई है। इस बार 1 जनवरी को राहत भरी खबर सामने आई है। तेल और गैस विपणन कंपनियों द्वारा कमर्शियल सिलेंडर के रेट में कटौती की गई है।
सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर
एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 14 से 16 रुपये तक की कटौती की गई है। हालांकि, गैस कंपनी ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती की है। 14 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर अभी भी उसी रेट पर मिलेगा, इसके रेट में नए साल पर कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार 1 जनवरी 2025 से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर 1818.50 रुपये की जगह 1804 रुपये हो गया है। इसकी कीमत में सीधा 14.50 रुपये घटे हैं।
यहां भी घटे एलपीजी सिलेंडर के रेट
मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 15 रुपये की कटौती हुई है। 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1771 रुपये की जगह 1756 रुपये हो गया है।
कोलकाता में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1980.50 रुपये की जगह 1966 रुपये हो गई है।
कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 16 रुपये की कटौती हुई है। 19Kg का कमर्शियल सिलेंडर 1927 रुपये की जगह 1911 रुपये हो गया है।
ये भी पढ़ें- इन करदाताओं के लिए ITR फाइलिंग की बढ़ी आखिरी तारीख, जानें कब तक की है नई समय सीमा
लंबे समय से घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत स्थिर
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले काफी समय से घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 1 अगस्त 2024 में आखिरी बार घरेलू LPG गैस सिलेंडर के रेट बदले थे। दिल्ली में 14 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर 803 रुपये, चेन्नई में 818.50 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और कोलकाता में 829 रुपये में मिल रहा है।
संबंधित खबरें
अमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नस्लीय नरसंहार
45 mins agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
2 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
2 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
2 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
3 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
6 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
7 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines