---विज्ञापन---

देश angle-right

LPG Cylinder Price: सिर्फ 642 रुपये में LPG गैस सिलेंडर! जानें किन्हें मिलेगा इस स्कीम का फायदा

LPG Cylinder Price: वैश्विक तनाव के बीच आम आदमी के लिए राहत की बड़ी खबर आई है. अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर सिर्फ 642 रुपये में मिलेगा. जानिए इस सरकारी सब्सिडी का लाभ आप कैसे उठा सकते हैं और क्या हैं नए नियम.

---विज्ञापन---

LPG Cylinder Price: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और अमेरिका-इरान विवाद के कारण देश भर में रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. इसका सीधा असर घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों पर पड़ा है. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये का हो गया है, यानी इसमें सीधे 89 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. लेकिन इस महंगे दौर में भी ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ (PMUY) के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है.

उज्ज्वला लाभार्थियों को 642 रुपये में मिलेगा सिलेंडर

सरकारी नियमों के मुताबिक, उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले पात्र परिवारों को सरकार की तरफ से 300 रुपये की सीधी सब्सिडी दी जाती है. इस सब्सिडी के बाद, दिल्ली में 942 रुपये का मिलने वाला घरेलू सिलेंडर उज्ज्वला लाभार्थियों को केवल 642 रुपये में पड़ेगा. वर्तमान नियमों के अनुसार, लाभार्थी साल में उप तक 4 एलपीजी रिफिल पर इस सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं. इससे पहले सरकार ने इसे सालाना 9 रिफिल तक करने की घोषणा की थी. वहीं दूसरी ओर, होटल और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 3,113.50 रुपये तक पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

बिना एड्रेस प्रूफ के लें ‘छोटू’ सिलेंडर

अगर आप काम के सिलसिले में नए शहर में आए हैं और आपके पास वहां का कोई लोकल एड्रेस प्रूफ नहीं है, तो आपके लिए 5 किलोग्राम वाला ‘छोटू’ एलपीजी सिलेंडर एक बेहतरीन विकल्प है. इस छोटे सिलेंडर की कीमत 821.50 रुपये है. इसे आप किसी भी नजदीकी इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर, इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप या चुनिंदा किराना स्टोर्स और सुपरमार्केट से सिर्फ एक वैध पहचान पत्र (ID Proof) दिखाकर आसानी से खरीद सकते हैं.

वापस करने पर मिलेंगे 500 रुपये

इस 5 किलोग्राम वाले छोटू सिलेंडर की एक और बड़ी खासियत यह है कि ग्राहक इसे जब चाहें तब वापस कर सकते हैं. सिलेंडर चाहे कितना भी पुराना या इस्तेमाल किया हुआ क्यों न हो, अधिकृत बिक्री केंद्र पर इसे लौटाने पर आपको 500 रुपये का रिफंड (पैसा वापस) तुरंत मिल जाएगा.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 28, 2026 03:57 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola