LPG Cylinder Price Hike: होली से पहले महंगाई का झटका; घरेलू LPG सिलेंडर 50, कमर्शियल 350 रुपये महंगा

Commercial LPG cylinder price, LPG cylinder price hike, Domestic LPG cylinder rate, LPG cylinder prices, commercial LPG cylinder price in Delhi, Delhi commercial LPG cylinder price

LPG Cylinder Price Hike: मार्च के पहले दिन आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है। 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कीमतों में वृद्धि के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1103 रुपये हो गई है।

विज्ञापन

वहीं, 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 2119.50 रुपए हो जाएगी। नई दरें आज से प्रभावी हो गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ा गए, जबकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन

बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की नई की कीमत 1103, मुंबई में 1102.5, कोलकाता में 1129 और चेन्नई में 1118.5 हो गई है। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर अब दिल्ली में 2119.5, मुंबई में 2071.5, कोलकाता में 2221.5 और चेन्नई में 2268 रुपये में मिलेगा।

अन्य बड़े शहरों में घरेलू सिलेंडर की नई कीमत

गुड़गांव- 1,061.50
नोएडा- 1,050.50
बेंगलुरु- 1,055.50
भुवनेश्वर- 1,079.00
चंडीगढ़- 1,112.50
हैदराबाद- 1,105.00
जयपुर- 1,056.50
लखनऊ- 1,090.50
पटना- 1,201.00
त्रिवेंद्रम- 1,062.00

विज्ञापन

कीमतों का सोर्स- goodreturns.in/lpg-price

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ