हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा महंगा? जानें क्या कहती है केंद्र सरकार, तेल कंपनियों को भी मिला ये बड़ा निर्देश

Petrol Diesel Price: गैस सिलेंडर के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर कशमकश चल रही है, जिसे अब केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है। केंद्र सरकार ने तेल की कीमतों को लेकर अपना प्लान बताया है और तेल कंपनियों को एक निर्देश दिया है।

विज्ञापन
देश में पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर सरकार ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

Petrol Diesel Price Update: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण भारत में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं तो क्या अब देश में पेट्रोल-डीजल भी महंगा होगा? क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही बंद होने के कारण कच्चे तेल की सप्लाई पर असर पड़ रहा है। इस सवाल के जवाब में केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया आ गई है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल को लेकर अपना प्लान बताया है। केंद्र सरकार ने बताया है कि इमरजेंसी पॉवर का इस्तेमाल करते हुए तेल कंपनियों को एक खास निर्देश दिया गया है।

LPG Cylinder Price Hike: बड़ा झटका! महंगी हुई गैस, घरेलू-कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम, यहां जानें नई रेट लिस्ट

तेल को लेकर केंद्र सरकार का प्लान क्या?

बता दें कि LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी। यह केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है। केंद्र सरकार कहा है कि सरकारी तेल कंपनियों के पास बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए तेल का पर्याप्त स्टॉक है। वहीं घरेलू बाजार में रसोई गैस कम न पड़े, इसके लिए ‘इमरजेंसी पावर’ का इस्तेमाल करते हुए देश की तेल रिफाइनरियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी क्षमता बढ़ाकर LGP गैस के उत्पादन में तेजी लाएं, ताकि आपूर्ति निरंतर बनी रहे।

विज्ञापन

तीनों कंपनियों के पास पर्याप्त वित्तीय क्षमता

केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि मिडिल ईस्ट में जंग के कारण होर्मुज स्ट्रेट से ऑयल कार्गाे की आवाजाही बंद है, लेकिन देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं होगी, क्योंकि 3 तेल कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने इस साल की शुरुआत में बंपर मुनाफा कमाया था और उनके पास जंग के कारण बनने वाले हालातों से निपटने के लिए पर्याप्त वित्तीय क्षमता है।

‘किसी की परमिशन की जरूरत नहीं…’, रूसी तेल पर ट्रंप की ‘छूट’ को भारत ने दिखाया आईना

विज्ञापन

साल 2022 से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

केंद्र सरकार ने कहा कि साल 2022 से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। ऑयल कंपनियां कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के अनुसार अपने मुनाफे और नुकसान को बैलेंस कर रही हैं, ताकि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। इसी का फायदा होगा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ऑयल कार्गो की आवाजाही ठप होने कारण तेल की कमी और बढ़ते रेट का देश में पेट्रोल-डीजल के रेट पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि भारत स्थिति और संकट से निपटने के लिए पहले से तैयार है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola