हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LPG Cylinder Price Hike: बड़ा झटका! महंगी हुई गैस, घरेलू-कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम, यहां जानें नई रेट लिस्ट

LPG Cylinder Price Hike: भारत में आज से गैस महंगी हो गई है, क्योंकि मिडिल ईस्ट में जंग के कारण कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हुई है। आज से घरेलू और कमर्शियल दोनों गैस सिलेंडर के रेट बढ़ गए हैं। घरेलू सिलेंडर 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा हुआ है।

विज्ञापन
घरेलू और कमर्शियल दोनों सिलेंडर के दाम बढ़े हैं।

LPG Cylinder Price Hike: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारतीयों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। क्योंकि आज देशभर में गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। जी हां, घरेलू और कमर्शियल दोनों गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। इंडियन ऑयल कंपनी की वेबसाइट पर नई रेट लिस्ट अपडेट हो गई है। मध्य पूर्व के देशों में युद्ध के कारण बाधित हुई तेल सप्लाई के कारण तेल महंगा हुआ, जिस वजह से कंपनियों के सिलेंडर के रेट भी बढ़ाने पड़े।

घरेलू सिलेंडर का रेट 60 रुपये बढ़ा

बता दें कि मध्य पूर्व के देशों में युद्ध के कारण बाधित हुई कच्चे तेल की सप्लाई के कारण भारत को तेल महंगा मिला, जिस वजह से ऑयल कंपनियों को सिलेंडर के रेट भी बढ़ाने पड़े। आज से देश में 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा मिलेगा। नए रेट लागू होने के बाद दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गया है। इससे पहले गत 8 अप्रैल 2025 को घरेलू सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े थे।

कमर्शियल सिलेंडर का रेट 115 रुपये बढ़ा

वहीं 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा मिलेगा। नया रेट लागू होने के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का दाम दिल्ली में 1768 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गया है। इससे पहले गत 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट करीब 31 रुपये बढ़ा। इससे पहले भी जुलाई 2025 से लगातार कमर्शियल सिलेंडर के दाम कभी बढ़ते तो कभी घटते रहे, लेकिन आज कमर्शियल सिलेंडर के दामों में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

अन्य शहरों में सिलेंडर का रेट अब ये होगा

बता दें कि 60 रुपये महंगा होने के बाद कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 879 की बजाय 939 रुपये का मिलेगा। मुंबई में 852 की बजाय 912 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में 868 की बजाय 928 रुपये में मिलेगा। भोपाल में 858 की बजाय 918 रुपये में मिलेगा। जयपुर में 856 की बजाय 916 रुपये में मिलेगा। पटना में 951 की बजाय 1011 रुपये में मिलेगा। रायपुर में 824 की बजाय 984 रुपये में मिलेगा।

वहीं कमर्शियल सिलेंडर कोलकाता में 1875 रुपये बजाय 1991 रुपये में मिलेगा। मुंबई में 1720 रुपये की बजाय 1835 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में 1929 रुपये की बजाय 2043 रुपये में मिलेगा। भोपाल में 1796 रुपये की बजाय 1910 रुपये में मिलेगा। जयपुर में 1875 रुपये की बजाय 1990 रुपये में मिलेगा। पटना में 2035 रुपये की बजाय 2150 रुपये में मिलेगा। रायपुर में 1995 रुपये की बजाय 2109 रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola