LPG Price 1 May 2025: सिलेंडर के दाम घटने से लोगों को राहत मिली है। एक मई से सिलेंडर के नए दाम लागू हो गए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर 17 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गैस सिलेंडर के दामों में दिल्ली से लेकर चेन्नई तक कटौती हुई है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर में 8 अप्रैल को अपडेट हुआ था और 50 रुपये बढ़ाए गए थे। आइए जानते हैं कि कहां कितने का हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर।
दिल्ली से लेकर मुंबई तक कितने हुए दाम
इंडियन ऑयल ने एलपीजी गैस के रेट में कटौती की गई है। आज यानी एक मई 2025 से 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम गिरे हैं। अब नए रेट के हिसाब से कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1,913 रुपये में नहीं बल्कि 1,868.50 रुपये देने होंगे। मुंबई में पहले 1,755.50 रुपये देने पड़ रहे थे जो अब घटकर 1,713.50 रुपये हो गए हैं। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1,762 रुपये में मिलेगा और चेन्नई में 1,921.50 रुपये में मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Amazon Great Summer Sale प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक्स पर तगड़ा डिस्काउंट
देश में कितने हैं एलपीजी कनेक्शन
जानकारी के लिए बता दें कि देश में कुल 32.9 करोड़ एलपीजी कनेक्शन हैं। वहीं इनमें से 10.33 करोड़ उज्ज्वला योजना के तहत आते हैं। बता दें कि गरीबों को सिलेंडर ₹300 कम में मिलता है। पता हो कि दक्षिण के राज्यों जैसे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में पहले से ही स्टेट स्कीम चल रही है जिसका लाभ सिर्फ 10% उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिल रहा है।
घरेलू LPG सिलेंडर के रेट (14.2 किलो):
शहर नया रेट (₹)
दिल्ली ₹803
मुंबई ₹852.50
कोलकाता ₹879.00
चेन्नई ₹868.50
घरेलू सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को स्थिरता मिली है।
कमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट (19 किलो):
शहर पुराना रेट (₹) नया रेट (₹) कटौती (₹)
दिल्ली 1,803 ₹1,762 41
मुंबई 1,755.50 1,713.50 42
कोलकाता 1,913 1,868.50 44.50
चेन्नई 1,965.50 1,921.50 44
यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya: गोल्ड खरीदते समय रखें इन 7 चीजों का ख्याल, मिलेगा खरा सोना
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
6 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
8 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
8 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
9 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
9 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
10 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
10 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
10 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
11 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines