पेट्रोल-डीजल के बाद जनता को अब एक और झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि घरेलू एपलीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि आने वाले दिनों में हम इसकी समीक्षा करेंगे। नई कीमतें आज रात से लागू होंगी। बता दें कि पहले उज्जवला गैस सिलेंडर 503 रुपये में मिला करते थे, जो अब 553 रुपये में मिलेंगे।
दिल्ली में अब 853 रुपये में मिलगा सिलेंडर
वहीं, 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में यह सिलेंडर 853 रुपये में मिलेगा। वहीं, लखनऊ में 890.50 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये में सिलेंडर मिलेगा। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ‘एलपीजी के प्रति सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि होगी। 500 से यह 550 (PMUY लाभार्थियों के लिए) हो जाएगा और अन्य के लिए यह 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगा। यह एक ऐसा कदम है जिसकी हम आगे बढ़ने के साथ समीक्षा करेंगे। हम हर 2-3 सप्ताह में इसकी समीक्षा करते हैं। इसलिए आपने जो पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में वृद्धि देखी है, उसका बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा।’
नवरात्रि में सरकार ने दिया था तोहफा, अब दिया झटका
बता दें कि इससे पहले सरकार ने नवरात्रि के समय आम लोगों को तोहफा दिया था। मंगलवार (1 अप्रैल) को एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम कम किया गया था। इंडियन ऑयल ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 41 रुपये से लेकर 45 रुपये तक घटाए थे। हालांकि, उस समय 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
ये भी पढ़ें:- सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में की बढ़ोतरी, महंगे नहीं होंगे पेट्रोल-डीजल; मंत्रालय ने जारी किया ये बयान
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपये बढ़ा
इससे पहले सरकार ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क दो-दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का ऐलान किया। हालांकि, एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के बावजूद पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें नहीं बढ़ेंगी। ये खर्चा पेट्रोलियम कंपनियां उठाएंगी। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि पीएसयू तेल विपणन कंपनियों ने सूचित किया है कि आज उत्पाद शुल्क दरों में वृद्धि की जाएगी। इसके बावजूद पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। राजधानी दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल 94 रुपये और डीजल 87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी को कच्चे तेल की घटी कीमतों से एडजस्ट किया जाएगा। अगर आगे भी कच्चे तेल के दाम घटते रहे तो पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट आ सकती है।
संबंधित खबरें
'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर HC में सुनवाई
11 mins agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
30 mins agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
59 mins agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
1 hr agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
2 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
3 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
4 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
4 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines