हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LPG Crisis: भारत पहुंचा LPG का दूसरा बड़ा जहाज 'नंदा देवी', 47000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी है। एलपीजी गैस संकट के बीच एक और जहाज गैस लेकर भारत पहुंच चुका है। नंदा देवी जहाज 47 हजार मीट्रिक टन गैस लेकर गुजरात पहुंचा है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

LPG Crisis: देश में एलपीजी संकट के बीच राहत भरी खबर है। होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित पार करते हुए एलपीजी गैस का दूसरा बड़ा जहाज यानी नंदा देवी भारत पहुंच चुका है। नंदा देवी जहाज गुजरात के वडीनार (जामनगर) पोर्ट पहुंचा। बीते दिन एलपीजी लेकर शिवालिक जहाज भी भारत पहुंचा था। शिवालिक जहाज 45-46 हजार टन एलपीजी लेकर भारत आया था। बता दें कि ईरान की विशेष अनुमति के बाद भारतीय जहाज होर्मुज ऑफ स्ट्रेट से पास होने लगे हैं।

मिडिल ईस्ट युद्ध में लगातार दूसरे दिन भारत के लिए खुशखबरी है। मंगलवार को नंदा देवी जहाज 47 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर भारत आ चुका है। इससे पहले सोमवार को शिवालिक जहाज भी एलपीजी गैस लेकर भारत पहुंचा था। लगातार दूसरे दिन भारत के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। नंदा देवी के अलावा जग लाडली जहाज भी आज भारत पहुंचने वाला है। इसमें कच्चा तेल लोड है।

यह भी पढ़ें: हफ्ते में सिर्फ 4 दिन खुलेंगे दफ्तर और स्कूल, ईरान जंग के बीच श्रीलंका सरकार का बड़ा फैसला

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार LPG जहाज नंदा देवी मंगलवार को गुजरात के कांडला पोर्ट पर पहुंचा है। यह जहाज 1 मार्च को कतर के रास लाफान बंदरगाह से सुबह 5:10 बजे (IST) रवाना हुआ था। भारतीय जलक्षेत्र में पहुंचने से पहले इसने लगभग दो हफ्ते की समुद्री यात्रा पूरी की है। अधिकारियों ने पुष्टि की है है कि यह जहाज सफलतापूर्वक वाडिनार एंकरेज पर पहुंच गया है। साथ ही कतर से भारत तक का इसका निर्धारित मार्ग पूरा हो गया है।

पोर्ट से जहाज से जहाज में एलपीजी का स्थानांतरण किया जाएगा। एमटी बीडब्ल्यू बिर्च को एसटीएस स्थानांतरण आज से शुरू होगा। दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (डीपीए) के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने मुख्य पोत एमटी नंदा देवी के कप्तान और चालक दल से बातचीत करने और सुविधा प्रदान करने के लिए पोत का दौरा किया।

विज्ञापन

बता दें कि भारत ने ईरान से बातचीत के जरिए इसका समाधान निकाला है। जयशंकर और ईरानी विदेश मंत्री के बीच कई दौर की फोन पर बातचीत हुई। हाल ही में, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में एलपीजी की आपूर्ति को लेकर चिंता है लेकिन पीएनजी, सीएनजी या पेट्रोल-डीजल जैसे ईंधन की कोई किल्लत नहीं है और ना ही देश के किसी हिस्से में कमी होने की कोई सूचना है। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से एलपीजी उत्पादन में 36 फीसद की वृद्धि भी हुई है।

यह भी पढ़ें: डेथ रूमर्स के बीच खुद सामने आए इजरायली PM नेतन्याहू, ईरान के लिए जारी किया पैगाम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:
LPG

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola