हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LPG संकट के बीच इंडक्शन चूल्हों की भारी मांग, Blinkit और Instamart पर स्टॉक खत्म

LPG Crisis in India: देश में एलपीजी सिलेंडर की कमी और महंगाई के बीच लोग गैस के विकल्प तलाश रहे हैं. इसी कारण इंडक्शन कुकटॉप की मांग अचानक बढ़ गई है. कई शहरों में Blinkit और Swiggy Instamart जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन चूल्हे ‘आउट ऑफ स्टॉक’ हो गए हैं.

विज्ञापन
Credit: AI

भारत में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच अब रसोई के इलेक्ट्रिक विकल्पों की मांग तेजी से बढ़ रही है. देश के कई बड़े शहरों में इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री अचानक बढ़ गई है, जिसके चलते कई ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर इसका स्टॉक खत्म होने लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक, एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर लोगों में चिंता बढ़ने से बड़ी संख्या में उपभोक्ता इंडक्शन चूल्हे खरीद रहे हैं. इस वजह से क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Blinkit और Swiggy Instamart पर कई जगह इंडक्शन कुकटॉप आउट ऑफ स्टॉक दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बुकिंग के 2.5 दिन बाद मिलेगा LPG सिलेंडर, 40 देशों से आ रहा है तेल; सरकार ने बताया- क्यों भारत में गैस है सबसे सस्ती

बड़े शहरों में बढ़ी इंडक्शन की मांग

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में यह स्थिति ज्यादा देखने को मिल रही है. कई इलाकों में लोग गैस के ऑप्शन के तौर पर इंडक्शन चूल्हे खरीद रहे हैं ताकि अगर गैस की सप्लाई में दिक्कत आए तो खाना बनाना जारी रखा जा सके. कई रिटेल दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन चूल्हों की बिक्री अचानक कई गुना बढ़ गई है. कुछ दुकानों में तो एक दिन में 50 से 70 तक यूनिट बिक रही हैं, जो सामान्य दिनों की तुलना में काफी ज्यादा है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी इसी तरह का ट्रेंड देखने को मिल रहा है. ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री में तेजी आई है और कई कंपनियों ने बताया है कि पिछले कुछ दिनों में बिक्री कई गुना बढ़ गई है.

विज्ञापन

क्या है वजह?

दरअसल, पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और तेल-गैस सप्लाई पर पड़ रहे असर की वजह से भारत में एलपीजी को लेकर चिंता बढ़ी है. भारत अपनी एलपीजी जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए वैश्विक हालात का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ रहा है. कई जगहों पर गैस सिलेंडर को लेकर किल्लत हो रही है. हालांकि सरकार लोगों को भरोसा दिलाने की कोशिश कर रही है कि घरेलू गैस की सप्लाई सुरक्षित है और घबराने की जरूरत नहीं है. इसके बावजूद कई जगहों पर लोगों ने एहतियात के तौर पर इंडक्शन चूल्हे खरीदना शुरू कर दिया है. सिर्फ इंडक्शन चूल्हे ही नहीं, बल्कि इंडक्शन पर इस्तेमाल होने वाले बर्तन जैसे स्टील के पैन और कड़ाही की मांग भी तेजी से बढ़ रही है. इससे इन उत्पादों के स्टॉक पर भी असर पड़ रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर गैस सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बनी रहती है तो आने वाले दिनों में इलेक्ट्रिक किचन उपकरणों की मांग और बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: LPG Cylinder Shortage LIVE: झांसी पुलिस ने चोरी हुए 524 LPG सिलेंडर किए बरामद, मामले में 7 लोग गिरफ्तार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola