LPG Cylinder Price: घरेलू गैस सिलेंडर पर राहत के बाद अब त्योहारी सीजन में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये से अधिक की कटौती की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 157 रुपये कम में मिलेंगे।
नए रेट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1522.50 रुपये हो गई है। इससे पहले दिल्ली में इसकी कीमत 1680 होती थी।
कीमतों में कटौती के बाद महानगरों में इतने में मिलेगा सिलेंडर
नए रेट के बाद कमर्शियल सिलेंडर कोलकाता में अब 1636 रुपये (पहले 1802.50 रुपये) में मिलेगा। यानी कोलकाता में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर 166.5 रुपये की कटौती की गई है। इसी तरह मुंबई में इसकी कीमत अब घटकर 1482 रुपये हो गई है, जो पहले 1640.50 रुपये था। मुंबई में 158.5 रुपये की कटौती की गई है।
वहीं, चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में दिल्ली जितनी ही कटौती की गई है। यहां अब कॉमर्शियल सिलेंडर 1695 रुपये में मिलेगा। पिछले महीने इसकी कीमत 1852.50 रुपये थी।
दो महीनों में कॉमर्शियल सिलेंडर पर 250 रुपये से ज्यादा की कटौती
IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में पिछले महीने भी कटौती की गई थी। पिछले महीने की कटौती और आज घटाई गईं कीमतों के बाद कॉमर्शियल सिलेंडर पर कुल 250 रुपये से ज्यादा की कटौती हो चुकी है। दिल्ली में जुलाई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1780 रुपये थी, जो अब 1522.50 हो गई है।
मंगलवार को घटीं थी घरेलू सिलेंडर की कीमतें
बता दें इससे पहले मंगलवार (30 अगस्त) को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती की गई थी। सरकार की और से की गई कटौती के बाद 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 903 रुपये हो गई है।
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
10 mins agoLIVE: तेलंगाना की छात्रा अमेरिका में लापता, माता-पिता ने सरकार से मांगी मदद
11 mins agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
36 mins agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
9 hrs agoड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
11 hrs agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
13 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
13 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
13 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
14 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines