अमर देव पासवान
पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिले से लव जिहाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां, एक 32 साल के मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर नाबालिक आदिवासी लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया और उसे लेकर एक किराए के मकान में रहने लगा। पिछले एक साल से वह नाबालिक के साथ रह रहा है। युवक आए दिन लड़की के साथ लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करता है। इतना नहीं, मजदूरी करके लड़की जो पैसे कमाती थी, युवक उसे छीन लेता था। इन सब से परेशान होकर लड़की ने पुलिस में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है।
आशीष निकला मोहमद अनवर
ये मामला आसनसोल जिले के बराबनी थाना अंतर्गत बीडीओ ऑफिस, पाड़ा गमछा गादा इलाके का है। नाबालिक आदिवासी लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद ही युवक की सच्चाई सामने आई। खुद का नाम आशीष बताने वाला इस युवक का असली नाम मोहमद अनवर है, जो नियामतपुर पुलिस फाड़ी अंतर्गत सीतारामपुर डंगालपाड़ा इलाके का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: पटियाला जेल से रिहा हुए काका सिंह कोटड़ा समेत कई किसान नेता; देश में होगा प्रदर्शन
सामने आई युवक की सच्चाई
पुलिस ने जब मोहमद अनवर के घर वालों से बात की, तो पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है। इतना ही नहीं, उसका एक 14 साल का बेटा भी है। इससे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि अनवर की पहली पत्नी भी एक हिंदू युवती है, जो पिछड़ी जाति से आती है। उसका नाम रुमा बाउरी है; रुमा अभी फिलहाल रुमा खातून बन चुकी है।
पहली पत्नी भी थी हिन्दू
अगर रुमा की मानें तो जब उसकी मुलाकात अनवर से हुई थी, तब उसे यह पता नहीं था कि जिससे वह प्यार करने जा रही है, वह एक मुस्लिम है। अनवर ने रुमा से भी अपनी असलियत छिपाई और खुद को हिंदू बताकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। रुमा भी अनवर के प्यार में कुछ इस कदर अंधी हो चुकी थी कि उसे यह पता ही नहीं चला कि उसे झूठ बोलकर अपने प्रेम में फंसाने वाला कोई हिंदू नहीं, बल्कि एक मुस्लिम है। जब तक रुमा के सामने अनवर की पूरी असलियत आई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। रुमा अनवर के बच्चे की मां बनने वाली थी। ऐसे में रुमा के पास वापस लौटने का रास्ता बंद कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: मानसून से पहले पूरा होगा गुजरात के भारज रेलवे ब्रिज का काम; अधिकारियों ने दी जानकारी
रुमा का कराया धर्म परिवर्तन
रुमा ने बताया कि सब कुछ जानने के बाद भी अनवर के साथ रहना फिर मौत को गले लगाने जैसा था। रुमा को खुद के किए पर शर्मिंदगी तो महसूस हो ही रही थी। अनवर के कहने पर रुमा ने अपना धर्म परिवर्तन किया और वह रुमा बाउरी से रुमा खातून बन गई। रुमा का 14 साल का एक बेटा है। पुलिस ने अनवर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 417, 376, 506 आईपीसी और धारा 4/6 पोक्सो एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
संबंधित खबरें
Meta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
1 hr agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
9 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
12 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
13 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
14 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines