पनडुब्बी खोलेगी समंदर में डूबी द्वारका नगरी का रहस्य, आखिर कैसे? यहां जानिए

Lord Krishna Kingdom Dwarka Mystery: यह पनडुब्बी अरब सागर में 300 फीट नीचे जाएगी और भक्तों को द्वारका नगरी के दर्शन भी करवाएगी।

image - 2023-12-26T154245.520

ठाकुर भूपेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

समुद्र में 300 फीट नीचे जाएगी पनडुब्बी

भगवान कृष्ण की द्वारका नगरी के बारे में जानने के लिए शोधकर्ताओं में काफी जिज्ञासा रहती है, जो इस पनडुब्बी के जरिए पूरी होगी। यह पनडुब्बी सैलानियों को लेकर अरब सागर में 300 फीट नीचे जाएगी और द्वारका नगरी के अवशेषों के दर्शन भी करवाएगी। गुजरात सरकार ने इस 2 घंटे की दर्शन यात्रा के लिए एक कंपनी के साथ समझौता किया है।

विज्ञापन

होगा स्पेशल घाट का निर्माण

इस पनडुब्बी में 6 क्रू सदस्यों के साथ 24 पर्यटक यात्रा पर जा सकेंगे। इसका कुल वजन 35 टन होगा। द्वारका के पास एक स्पेशल घाट भी बनाया जाएगा, जहां से पनडुब्बियों का बैट रवाना होगा। गुजरात टूरिज्म डिपार्टमेंट के मुताबिक पनडुब्बी के संचालन के लिए भारत सरकार की मझगांव डॉक शिपयार्ड कंपनी के बीच समझौता हुआ है। आने वाले दिनों में आयोजित हो रहे वाइब्रेंट समिट में इसका ऐलान होगा।

पनडुब्बी परियोजना

गौरतलब है कि, द्वारका से बेट द्वारका जाने के लिए बन रहा केबल ब्रिज काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। ऐसे पनडुब्बी परियोजना और केबल ब्रिज के बाद द्वारका में पर्यटन को निश्चित तौर पर बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ