हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Monsoon Session: परीक्षा संशोधन बिल पर अब कल 12 बजे होगी चर्चा, राहुल गांधी रखेंगे अपना पक्ष

पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल 2026 पर आज लोकसभा में चर्चा होगी. दोनों पक्ष चर्चा करने के लिए तैयार हैं और दोनों ने रणनीति भी बना ली है. NDA की युवा ब्रिगेड चर्चा की शुरुआत करेगी, वहीं राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने बिल पर केंद्र को घेरने की रणनीति बनाई है.

विज्ञापन
Credit- News 24 GFX

Live Updates

22:23 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: परीक्षा संशोधन बिल पर अब कल 12 बजे होगी चर्चा

संसद की आज की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित हो गई है. परीक्षा संशोधन बिल पर अब कल 12 बजे चर्चा होगी और करीब 12.30 बजे राहुल गांधी अपना पक्ष रखेंगे.

21:47 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: 'परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक की घटनाएं आतंकवाद या माओवाद से कम खतरनाक नहीं हैं'

18:41 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: सरकार जवाब दे कि कितने लोग दोषी साबित हुए- डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सरकार जवाब दे कि कितने लोग दोषी साबित हुए. उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक की वजह से बच्चों ने जान गंवाई.

18:39 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: लोकसभा स्पीकर से शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी मुलाकात कर रहे हैं

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी मुलाकात कर रहे हैं

18:19 (IST) 28 Jul 2026

रात 10 बजे तक चलेगी लोकसभा की कार्यवाही

लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार को रात 10 बजे तक चलेगी. अभी संसद में पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक्र 2026 पर चर्चा हो रही है.

17:57 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: कई बच्चे दबाव में आकर जान दे देते हैं, तो कई डिप्रेशन में चले जाते हैं- प्रियंका गांधी

16:55 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: पेपर लीक से बच्चों के सपने टूटते हैं- शिंदे

शिंदे गुट के सांसद श्रीकांत शिंदे ने लोकसभा में कहा- पेपर लीक से बच्चों के सपने टूटते हैं

15:57 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: 'मोदी सरकार जब फेल होती है तो कानून बदलती है'

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने संसद में परीक्षा संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान पेपर लीक का मुद्दा उठाया . उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जब फेल होती है तो कानून बदलती है और सुरक्षित परीक्षा नहीं करा पाती. बनर्जी ने कहा कि वो खुद को न्यू इंडिया की सरकार कहते हैं, लेकिन इसमें यंग इंडिया कहां है.

15:34 (IST) 28 Jul 2026

एक प्रधान को हटाकर, प्रधानमंत्री को बचा लिया - अखिलेश यादव

15:34 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: 'मैं केंद्र सरकार से आग्रह करता हूं कि वह असम के लोगों के लिए एक विशेष पैकेज दें'

watch कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "मैं असम में आई बाढ़ और वहां लगभग 70 लोगों की मौत की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। दुखी मन से मैं केंद्र सरकार से आग्रह करता हूं कि वह असम के लोगों के लिए एक विशेष पैकेज दें।"

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित… pic.twitter.com/XdEqEVfWrd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2026
15:06 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: एंटी पेपर लीक बिल पर बांसुरी स्वराज की लोकसभा में स्पीच

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर कहा कि यह बिल प्रधानमंत्री मोदी की सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण है. पेपर लीक एक घोर अपराध है. मोदी जी के लिए ऐसा कहना केवल एक बयान नहीं, उनकी सरकार की नीयत है कि वह पेपर लीक पर रोक लगाना चाहती है. इसीलिए यह बिल यहां लाया गया है. आज परीक्षा माफिया संगठित है. यह बिल ज्यूडिशियरी की उलझनों का समाधाना है. इस बिल में जांच के लिए केंद्र सरकार को टास्क फोर्स बनाने का अधिकार है. मैं खुद एक वकील हूं और इस बिल का महत्व जानती हूं.

15:01 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: गौरव गोगोई ने राधाकृष्णन कमेटी को लेकर सवाल उठाए

गौरव गोगोई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हाईपावर कमेटी के गठन की बात करते हैं, लेकिन वे बताएं कि 2 साल पहले बनी राधाकृष्णन कमेटी का क्या हुआ. सरकार सिर्फ दिखाना चाहती है कि वह पेपर लीक को लेकर बहुत गंभीर है. एनटीए के 47 लोगों को बदला गया, लेकिन वे बदले गए लोग कौन हैं, इसके बारे में नहीं बताया गया. एनटीए के डीजी को बदल दिया, लेकिन चेयरमैन को रखा गया. आखिर चेयरमैन पर इतना भरोसा क्यों है? मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के भी चेयरमैन थे, वहां भी धांधली हुई. उन्हें केंद्र सरकार बचा रही है.

14:53 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: एंटी पेपर लीक बिल पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की स्पीच

एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि कानून बनाकर, सजा-जुर्माना बढ़ाकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं होने वाला है. सरकार पेपर लीक को लेकर गंभीर ही नहीं है, ये एंटी पेपर लीक बिल सिर्फ सिर्फ दिखावा है. पेपर लीक करने वाले आरोपियों को आज जमानत मिल चुकी है. सरकार बस वोट बैंक बचाने के लिए बिल लेकर आई है. इस तरह का बिल बनाकर साल 2024 से 2026 तक केंद्र सरकार ने क्या कर लिया, पेपर लीक फिर भी हुए और कानून के तहत सजा किसी को आज तक नहीं मिली.

14:44 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: जितेंद्र सिंह ने पेपर लीक बिल को लेकर विपक्ष पर सवाल उठाए

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि यूपीए सरकार के राज में साल 2009 में रेलवे भर्ती बोर्ड, 2011 में अखिल भारतीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, 2012 में AIIMS नई दिल्ली प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक हुआ. 2013 में महाराष्ट्र माध्यमिक प्रमाणपत्र लीक हुआ. 2010 में बी.एड. प्रवेश परीक्षा उत्तर प्रदेश और 2012 में तमिलनाडु लोक सेवा आयोग लीक हुआ, लेकिन कांग्रेस सरकार ने पेपर लीक के खिलाफ बिल बनाने की जरूरत नहीं समझी. मोदी सरकार ने पेपर लीक के खिलाफ मजबूत और छात्रों के भविष्य को समर्पित कानून बनाने की जरूरत महसूस की और साल 2024 में एक कानून बनाया, जिसे अब 2026 में बदलकर और मजबूत बनाने का प्रयास जारी है.

14:39 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: 2024 के कानून को और मजबूत करने का प्रयास

जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत में 4 प्रमुख परीक्षा एजेंसियां हैं, जिनमें UPSC, कर्मचारी चयन आयोग, रेलवे भर्ती बोर्ड और इंस्टीट्यू ऑफ बैंकिंग परसोनेल शामिल हैं. उच्च शिक्षा के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) का गठन 2017 में मोदी सरकार ने किया था. जबकि 1992 में जब सरकार कांग्रेस की थी, एक कमेटी ने केंद्रीय परीक्षा कमेटी के गठन का सुझाव दिया था. 2010 में भी एक कमेटी ने ऐसा ही सुझाव दिया था. कांग्रेस और यूपीए की सरकारों ने सुझाव नहीं माने. हमने एनटीए का गठन किया. पहली बार 2024 में यह बिल लाया गया. जून 2024 में इसे लागू किया गया. छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी.

14:31 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस राज के पेपर लीक गिनाएं

डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में अपने संबोधन में कहा कि देश के हर राज्यों में कोई न कोई पेपर लीक होता रहा है. लेकिन पेपर लीक के खिलाफ शायद उस तरह की कार्यवाही नहीं की गई, जैसी अब की जा रही है. साल 2009 में रेलवे भर्ती पेपर लीक से साल 2012 के एम्स एंट्रेस पेपर लीक तक कांग्रेस राज में कई पेपर लीक हुए. इसीलिए सोचा गया कि अब पेपर लीक को लेकर एक फुलप्रूफ सिस्टम बनाया जाए.

14:26 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: एंटी पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह की संसद में स्पीच

सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक 2026 पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कल मैंने ही बिल पेश किया था और इसमें सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम 2024 के प्रावधानों को संधोशित किया गया है. यह विधेयक स्वतंत्र भारत के इतिहास में शायद अपनी तरह का पहला विधेयक था, जिसके तहत सरकार ने देश के छात्रों और युवाओं के कल्याण की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता जताई. किसी को भारत माता के बच्चों के भविष्य से समझौता नहीं करने दिया जाएगा. इसलिए इस विधेयक को भारतीय संसद के इतिहास में एक मील का पत्थर कहा जा सकता है.

14:14 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: एंटी पेपर लीक बिल पर किरेन रिजीजू का संसद में बयान

सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक 2026 पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मैंने सभी दलों के नेताओं, कांग्रेस के मुख्य सचेतक, समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक, डीएमके और एनसीपी से बात की और सभी 6 घंटे की चर्चा को 2 घंटे बढ़ाकर 8 घंटे करने पर सहमत हुए. वेणुगोपाल जी, यदि आपको अतिरिक्त 2 घंटे चाहिए तो केंद्र सरकार को कोई आपत्ति नहीं है. हम बैठक करके इस पर निर्णय ले सकते हैं.

14:03 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

2 बजते ही लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. आज दोनों सदनों में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा होनी है. लोकसभा स्पीकर ने चर्चा के लिए 6 घंटे का समय दिया है, लेकिन विपक्ष को इस पर आपत्ति है. इसलिए विपक्ष हंगामा कर रहा है. वहीं सदन में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मौजूद नहीं हैं.

13:25 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का बयान

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि 20 जुलाई की घटना, लाठीचार्ज, पैलेट गन से फायरिंग, पुलिस अधिकारी द्वारा AK-47 से लैस होकर प्रदर्शनकारियों का पीछा करने का वीडियो वायरल हुआ है. यह गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि भारत का संविधान प्रत्येक व्यक्ति को अपने विचार व्यक्त करने, इकट्ठा होने और शांतिपूर्ण विरोध करने का अधिकार देता है. हालांकि, जब सरकार इस तरह की क्रूरता से इन कार्रवाइयों को दबाने का प्रयास करती है तो संसद का यह दायित्व बन जाता है कि वह इस मामले पर चर्चा करे, इसकी कड़ी निंदा करे] गृह मंत्री से स्पष्टीकरण मांगे.

12:45 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: एंटी पेपर लीक बिल पर पवन खेड़ा का बयान

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा कहते हैं कि गृह मंत्री से बार-बार सदन में आकर बयान देने का आग्रह कर रहे हैं. युवाओं के खिलाफ पैलेट गन और एके-47 के इस्तेमाल पर चर्चा होनी चाहिए. गृह मंत्री को इस पर बयान देना चाहिए. हम कई दिनों से इस मुद्दे पर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार मनमानी कर रही है. गृह मंत्री को जवाब देने में क्या दिक्कत है? उनके बयान देने में क्या समस्या है? प्रधानमंत्री के माफी मांगने में क्या समस्या है?

12:15 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: एंटी पेपर लीक बिल पर शशि थरूरू का बयान

सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि दोपहर 2 बजे से 6 से 8 घंटे की चर्चा शुरू होने वाली है. अगर चर्चा में उन मुद्दों पर बात होती है जिन्हें देश सुनना चाहता है तो हम निश्चित रूप से सवाल उठाएंगे. क्या सरकार द्वारा पेश किया गया विधेयक पर्याप्त है? क्या केवल त्वरित अदालतों की स्थापना या एक-दो प्रावधानों में बदलाव से हमारे बच्चों का भविष्य सचमुच बेहतर हो जाएगा? यह ऐसे सवाल हैं जो पूछे जाने चाहिए. सरकार की जवाबदेही बेहद जरूरी है। कुछ परिस्थितियों में किसी मंत्री का इस्तीफा देना उचित हो सकता है, लेकिन यह काफी नहीं है. पूरी व्यवस्था की जांच और उसमें सुधार की जरूरत है.

12:04 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: सरकार का विपक्ष पर तीखा पलटवार

केंद्र सरकार ने विपक्ष पर आरोप लगाया है कि वह छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ न करे. उनके भविष्य से जुड़े अहम बिल पर चर्चा होने दे. संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने विपक्ष से बिल पर चर्चा में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह कानून करोड़ों छात्रों के भविष्य से जुड़ा हुआ है. विपक्ष के कई सांसद विधेयक पर बोलना चाहते हैं, लेकिन हंगामे के कारण चर्चा नहीं हो पा रही है. देश का युवा देख रहा है. हर कोई इस विधेयक पर चर्चा सुनना चाहता है.

11:36 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: संसद परिसर में भाजपा का विरोध प्रदर्शन

संसद की आज की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की. भाजपा सांसद पेपर लीक को लेकर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग कर रहे थे.

11:08 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: शुरू होते ही लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा और राज्यसभा की आज की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित कर दी गई. सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित हुआ है. 2 बजे सदन में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा होगी. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि दोनों पक्ष बिल पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं.

10:46 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: विपक्षी दल INDIA ब्लॉक की क्या मांग है?

विपक्ष ने हालांकि पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कानून का समर्थन किया है, लेकिन विपक्ष का कहना है कि केवल कानून बनाने से समस्या का समाधान नहीं होगा. सरकार पहले दिल्ली और अन्य शहरों में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर संसद में बयान दे. क्योंकि छात्रों के साथ पुलिस ने बल का बहुत ज्यादा प्रयोग किया है और कार्रवाई के लिए सरकार जवाबदेह है. इसलिए पहले सरकार सदन में स्पष्टीकरण दे.

10:21 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: पेपर लीक के खिलाफ प्रस्तावित बिल के प्रावधान

पेपर लीक के खिलाफ प्रस्तावित संशोधन विधेयक में कई सख्त प्रावधान किए गए हैं, जिनमें प्रमुख हैं- संगठित अपराध या उसमें शामिल लोगों को 10 वर्ष तक की जेल. परीक्षा में संगठित धांधली करने वालों पर 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना. पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए जांच और दंड संबंधीस सख्त प्रावधान. 2 महीने में जांच पूरी और 3 महीने में केस का निपटारा. फास्ट ट्रैक कोर्ट और SIT जांच का प्रावधान.

09:58 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: क्या है पेपर लीक के खिलाफ नया बिल?

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को लोकसभा में पेपर लीक के खिलाफ संशोधन विधेयक पेश किया. यह विधेयक 2024 में बनाए गए पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) कानून को और अधिक सख्त बनाने के उद्देश्य से लाया गया है. यह बिल संगठित परीक्षा धांधली और पेपर लीक करने वालों के खिलाफ आज तक की सबसे कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा.

09:32 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: सोमवार को बिल पर चर्चा नहीं हो सकी

लोकसभा में बीते दिन सोमवार को बिल पेश किया गया था, लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'चलो संसद' मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. विपक्ष सरकार से बयान देने की मांग करता रहा कि पुलिस कार्रवाई का आदेश किसने और क्योंकि दिया? इसके चलते सदन की कार्यवाही 3 बार बाधित हुई. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 2 बजे सदन की कार्यवाही शाम 5 बजे तक स्थगित करते हुए सरकार तथा विपक्ष को मतभेद दूर करने के लिए 3 घंटे का समय दिया था.

09:15 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: पक्ष और विपक्ष में एक हफ्ते से गतिरोध जारी

NEET पेपर लीक विवाद और छात्र आंदोलन के बीच मानसून सत्र शुरू हुई, लेकिन पहले दिन से ही दोनों मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष में गतिरोध था. विपक्ष ने 8 दिन में से एक भी दिन प्रश्नकाल तक चलने नहीं दिया. गतिरोध के बीच लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल 2026 पेश किया गया. इस बीच 8 दिन पक्ष और विपक्ष दोनों संसद के अंदर और संसद परिसर में एक दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.

08:58 (IST) 28 Jul 2026

Monsoon Session LIVE Updates: बिल पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष राजी

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर आज चर्चा होगी. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध टूट गया है. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष को बिल पर चर्चा करने के लिए मना लिया है. ऐसे में आज बिल पर चर्चा होगी और दोपहर करीब 12 बजे चर्चा की शुरुआत हो सकती है. बीते दिन बिल पेश होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के साथ बातचीत करके गतिरोध खत्म करने का प्रयास किया. उनसे बातचीत के बाद ही दोनों गठबंधनों के फ्लोर लीडर्स ने बैठक करके विधेयक पर चर्चा शुरू करने पर सहमति जताई.

संसद के मानसून सत्र का आज 9वां दिन है और पिछले 8 दिन से पक्ष-विपक्ष में जो गतिरोध था, वह खत्म हो गया है. इसलिए आज दोनों पक्ष लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक 2026 पर चर्चा करेंगे. पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अधिनियम 2024 के प्रावधानों में संशोधन के लिए नया बिल पेश किया है. पेपर लीक, नकल और अन्य गड़बड़ियों पर रोक लगाने के लिए बिल प्रस्तावित है. देशव्यापी छात्र आंदोलन को शांत करने के लिए केंद्र सरकार ने नया बिल पेश करने फैसला किया था. वहीं बिल को बीते दिन लोकसभा में पेश भी कर दिया गया था.

आज बिल पर दोनों पक्षों से ये लोग करेंगे चर्चा

लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक्र 2026 को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पेश किया था. आज इस बिल पर 6 से 10 घंटे चर्चा हो सकती है. विपक्ष की ओर से राहुल गांधी और अखिलेश यादव बिल पर चर्चा करेंगे. NDA ने अपने युवा सांसदों को बिल पर चर्चा करने की जिम्मेदारी सौंपी है. इनमें बांसुरी स्वराज, तेजस्वी सूर्या, सायोनी घोष, मिताली बाग, लावु श्री कृष्ण देवरायलु, लल्लन सिंह, डॉ. श्रीकांत शिंदे, सुनील तटकरे, अनुप्रिया पटेल और अरुण भारती शामिल हैं. नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी आज पहली बार प्रश्नकाल में शिक्षा मंत्रालय से जुड़े सवालों का जवाब देंगे.

मानसून सत्र की आज के दिन की कार्यवाही से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola