Opposition Members Suspended From Lok Sabha : मंगलवार को विपक्ष के 49 और सांसदों को संसद के बाकी बचे शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई गंभीर गलत आचरण के आरोपों पर की गई है। निलंबित किए गए सांसदों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर, कार्ति चिदंबरम, मनीष तिवारी, समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और एनसीपी की सुप्रिया सुले का नाम भी शामिल रहा।
दरअसल, विपक्षी सदस्य अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे थे और तख्तियां दिखा रहे थे। इसके चलते सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित हुई जिसके बाद यह एक्शन लिया गया। संसदीय मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इन सदस्यों को निलंबित करने का प्रस्ताव पेश किया था। अब तक राज्यसभा और लोकसभा से कुल 141 विपक्षी सदस्यों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है। जानिए आज किन-किन सदस्यों पर निलंबन की गाज गिरी।
1. वी वैथिलिंगम
2. गुरजीत सिंह औजला
3. सुप्रिया सुले
4. सप्तगिरि शंकर उलाका
5. अदूर प्रकाश
6. अब्दुल समद
7. मनीष तिवारी
8. प्रद्युत बोरदोलोई
9. गिरधारी यादव
10. गीता कोड़ा
11. फ्रांसिस्को सरदिन्हा
12. एस जगथरक्षकन
13. एस आर पार्थिबन
14. फारूक अब्दुल्ला
15. ज्योत्सना महंत
16. ए गणेश मूर्ति
17. माला रॉय
18. पी वेलुसामी
19. महाबली सिंह
20. शशि थरूर
21. कार्ति चिदंबरम
22. सुदीप बंदोपाध्याय
23. डिंपल यादव
24. हसनैन मसूदी
25. दानिश अली
26. खलीलुर्रहमान
27. राजीव रंजन सिंह
28. सेंथिल कुमार
29. संतोष कुमार
30. दुलाल चंद्र गोस्वामी
31. रवनीत सिंह बिट्टू
32. दिनेश यादव
33. के सुधाकरन
34. मोहम्मद सादिक
35. एमके विष्णु प्रसाद
36. मोहम्मद फैजल
37. सजदा अहमद
38. जसवीर सिंह गिल
39. अमोल कोल्हे
40. सुशील कुमार रिंकू
41. सुनील कुमार सिंह
42. डॉ. एसटी हसन
43. एम धनुष कुमार
44. प्रतिभा सिंह
45. थोल. तिरुमावलवन
46. चंद्रेश्वर प्रसाद
47. आलोक कुमार सुमन
48. दिलेश्वर कमैत
49. अदूर प्रकाश
नई संसद के हर कदम में दिख रही ‘नमोक्रेसी’: जयराम
ये सभी सदस्य पिछले सप्ताह हुई संसद की सुरक्षा में सेंध की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बयान देने और इस पर सदन में चर्चा कराए जाने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि भाजपा इस मामले पर चर्चा नहीं करना चाहती है क्योंकि उसी के एक सांसद ने लोकसभा में उपद्रव मचाने वाले लोगों को प्रवेश के लिए पास दिया था। उन्होंने कहा कि नई संसद के हर कदम में ‘नमोक्रेसी’ दिख रही है।
ये भी पढ़ें: TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने की सभापति की मिमिक्री
ये भी पढ़ें: विपक्ष मुक्त लोकसभा चाहती है सरकार: शशि थरूर
ये भी पढ़ें: निलंबित हुए सांसदों के पास अब आगे क्या विकल्प है?
ये भी पढ़ें: सोनिया-राहुल को छोड़ लोकसभा से सभी विपक्षी सस्पेंड
संबंधित खबरें
Meta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
1 hr agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
9 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
12 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
13 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
14 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines