Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में अंतिम चरण की वोटिंग कल होगी। चार जून के नतीजों का लोगों में बेसब्री से इंतजार हैं। लेकिन नतीजों को लेकर सर्वे करने वालों और राजनीतिक विश्लेषकों की राय काफी अलग है। कम वोटिंग और लोगों की कम दिलचस्पी कई सवाल खड़े कर रही है। जानकार इसे पीएम मोदी और हिंदू राष्ट्रवादी विचारधारा वाली बीजेपी के लिए खतरा मान रहे हैं। शनिवार को वोटिंग के बाद चुनाव का दौर खत्म हो जाएगा। 4 जून को नतीजे शोर मचाएंगे। नतीजों के लिए पॉलिटिकल पार्टियां, सपोर्टर और एनालिस्ट ही नहीं, बल्कि फाइनेंशियल मार्केट एक्सपर्ट्स इंतजार कर रहे हैं।
माना जा रहा है कि सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ेगा। इससे पहले एनडीए ने 2019 में 543 में से 352 सीटें जीती थीं। अकेली बीजेपी 300 पार 303 सीटें ले गईं थी। बीजेपी को इस बार उम्मीद है कि वह पिछला रिकॉर्ड तोड़ देगी। इंडिया अलायंस भी सत्ता में आने का दावा कर रहा है। बरहाल रिजल्ट जो भी हो, उसका पता मंगलवार को लगेगा। लेकिन मार्केट और पॉलिटिकल एनालिस्ट 3 संभावित नतीजों को लेकर अपना अलग व्यू रख रहे हैं।
सट्टेबाजी बाजार ने अनुमान लगाया है कि बीजेपी का 400 पार का नारा सिरे नहीं चढ़ेगा। हां, पार्टी 300 से ज्यादा सीटें ले जाएगी। अगर बीजेपी पहले से मजबूत हुई, तो इक्विटी मार्केट और विकास समर्थक आर्थिक नीतियों में पहले के बजाय अधिक निवेश होगा। मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में भी निवेश अधिक होगा। एनएसई निफ्टी और इंडेक्स एसएंडपी के लिए भी 4 से 5 फीसदी अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। डॉलर के मुकाबले रुपये में कुछ मजबूती आई है। जो 83.32 से 82.80 पहुंचा है। बेंचमार्क बॉन्ड यील्ड में भी 7 से घटकर 6.90 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। अगर पीएम मोदी की वापसी होगी, तो मार्केट के लिए पॉजिटिव रिस्पॉन्स रहेगा। क्योंकि इससे राजनीतिक के साथ-साथ नीतिगत स्थिरता बनी रहेगी।
सीटें घटे और सरकार बीजेपी की बने तो…
अगर बीजेपी सरकार बनाए, लेकिन पहले से सीटें कम आए, तो कुछ समय तक बाजार उथल-पुथल रह सकता है। लेकिन बाद में स्थिति में सुधार हो जाएगा। विश्लेषक बताते हैं कि बाजार के हाल से लग रहा है कि बीजेपी और उसके सहयोगियों की सीटों में कमी हो सकती है। मौजूदा सरकार अगर 300 से नीचे रहती है, तो मार्केट में कुछ खास बदलाव नहीं होगा। रुपये और यील्ड बॉन्ड पर भी कुछ खास असर नहीं होगा।
इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो…
अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी, तो मार्केट में बिकवाली हो सकती है। मार्केट का फिलहाल रुझान बता रहा है कि राजनीतिक स्थिरता बनी रहेगा। अगर विपक्ष जीतता है, तो तीखी प्रतिक्रिया हो सकती है। लॉन्ग टर्म के हिसाब से नहीं कहा जा सकता कि क्या पॉजीटिव रहेगा, क्या नेगेटिव? लेकिन अगर शॉर्ट टर्म पॉलिसी पर कोई भी असर पड़ा, तो इसे नेगेटिव के तौर पर ही देखा जाएगा। अगर ऐसा होता है, तो बेंचमार्क शेयर इंडेक्स में 10 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। शेयरों में 15 से 20 फीसदी तक कमी हो सकती है। ऐसी स्थिति में आरबीआई भी रुपये में गिरावट को लेकर अपना दखल दे सकता है। बॉन्ड में फॉरिन आउट फ्लो की स्थिति भी बन सकती है। जिससे 10-15 बेसिस पॉइंट बढ़ सकते हैं।
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
4 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
7 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
8 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
10 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
12 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
12 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
14 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
15 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
16 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines