Loksabha Election के बीच Muslims पर Calcutta High Court का बड़ा ऐलान, मुश्किल में फंसेगी 17 सीटें!

Calcutta High Court Decision on Muslim Reservation: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच बंगाल में अभी कई सीटों पर मतदान होना है। इस बीच कलकत्ता हाईकोर्ट के ओबीसी आरक्षण को लेकर दिए फैसले पर ममता बनर्जी की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

Calcutta High Court Decision on Muslim Reservation

कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले पर ममता ने जताई नाराजगी

Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच बंगाल में कलकत्ता हाईकोर्ट ने 2010 के बाद जारी किए गए 5 लाख से ज्यादा ओबीसी सर्टिफिकेट को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार के 2012 के फैसले को भी अवैध करार दिया जिसमें 77 मुस्लिम जातियों को ओबीसी का दर्जा दिया था। इन 77 में से 42 जातियों को 2010 में तत्कालीन वामपंथी सरकार ने ओबीसी का दर्जा दिया था। फैसले के साथ ही कोर्ट ने एक राहत की खबर भी दी है।

विज्ञापन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि जिन लोगों को ओबीसी कोटे के तहत अब जाॅब मिली हैं या एडमिशन हुए हैं उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। बता दें कि कलकत्ता हाईकोर्ट में ओबीसी की दो सूचियों को लेकर याचिका दाखिल की गई थी। याचिका में मांग की गई थी कि कई जातियों को बिना आर्थिक सर्वे के आधार पर ही ओबीसी में शामिल कर लिया गया है और ये सब ममत बनर्जी के सीएम बनने के बाद हुआ है।

विज्ञापन

फैसले पर जमकर हो रही राजनीति

लोकसभा चुनाव के बीच कलकत्ता हाईकोर्ट के इस फैसले पर जमकर राजनीति भी हो रही है। सीएम ममता बनर्जी ने फैसले को मानने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि ओबीसी आरक्षण है और हमेशा रहेगा। वहीं पीएम मोदी ने आज यूपी और हरियाणा की चुनावी रैलियों में इन मुद्दे को जमकर भुनाया। ऐसे में बंगाल में भाजपा इस बार ओबीसी आरक्षण को चुनावी मुद्दा बनाकर ध्रुवीकरण करने में कामयाब हो सकती है। अगर ऐसा होता है कि बंगाल में बीजेपी 30 से अधिक सीटें जीत सकती है। बता दें कि बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं इनमें से 17 सीटों पर मुस्लिम वोटर्स की आबादी 30 फीसदी से अधिक है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ