Pawan Singh : पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने भोजपुरी में अपनी अदाकारी दिखाकर वहां अपने कदम इस कदर जमा लिए हैं कि आज उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। एक्टर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इसलिए उन्हें अब साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भी उतारा जा रहा था। पवन सिंह को आसनसोल का उम्मीदवार भी घोषित कर दिया गया लेकिन 24 घंटे के अंदर ही उन्होंने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया। एक्टर ने एक ट्वीट कर लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।’
इस सीट को लेकर चर्चा
अब चर्चा है कि पवन सिंह किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। आरा सीट को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं कि वह यहां से ताल ठोक सकते हैं। देखना यह होगा कि पार्टी आलाकमान क्या फैसला लेती है। आसनसोल से उनके नाम वापस लेने के बाद अक्षरा सिंह के इस सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है।
बचपन से ही गुनगुना रहे गाना
पवन सिंह को भोजपुरी का पावर स्टार भी कहा जाता है। वो कामयाब सिंगर, एक्टर होने के साथ-साथ बड़े म्यूजिक कंपोजर और बढ़िया स्टेज परफॉर्मर भी हैं। पवन सिंह ने अपने अंकल Shri Ajit Singh से गाना सीखा था। बेहद कम उम्र में ही उन्होंने गाना शुरू कर दिया था और आज उनकी गानों पर पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री झूमती है। साल 2004 में उनका एक्टिंग डेब्यू हुआ था। अपने करियर में कई सफल फिल्में और गाने देने के बाद अब एक्टर का रुख पॉलिटिक्स की ओर बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘Orry बेटा मस्ती नहीं’, Rihanna को गलत तरह से छूने पर लोगों ने कर दिया ट्रोल
पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की तनातनी
भोजपुरी के इन दोनों सुपरस्टार्स में छत्तीस का आंकड़ा रहा है। दोनों एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे। कई बार पब्लिक में इनकी लड़ाई देखी गई है। सोशल मीडिया पर इनके खूब झगड़े हुए और बाद में जाकर इनकी दोस्ती हो गई। लेकिन अब एक बार फिर पवन सिंह ने सरेआम खेसारी लाल यादव की चुटकी ली है।
संबंधित खबरें
नौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
24 mins agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
2 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
5 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
5 hrs agoLIVE: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री नेहरू की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
6 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
7 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
7 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines