Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव के लिए गिनती जारी है। कई सीटों पर विजेताओं की घोषणा की जा चुकी है। लेकिन कई सीटें ऐसी हैं, जहां पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इन सीटों पर हार-जीत का अंदर बेहद कम रहने वाला है। रुझानों के मुताबिक एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। लेकिन सरकार बनाने में नीतीश कुमार की जेडीयू, जयंत चौधरी की आरएलडी, चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी की अहम भूमिका रहेगी। फिलहाल बीजेपी को 250 से कम सीटें मिलती नजर आ रही हैं।
बिहार में 2019 के मुकाबले बीजेपी पिछड़ी है। हालांकि जेडीयू का प्रदर्शन अच्छा रहा है। जेडीयू ने 16 सीटों पर फाइट की, वहां 14 सीटें जीतती दिख रही है। वहीं, बीजेपी ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जो 9 अपने खाते में दर्ज करती दिख रही है। चिराग पासवान भी लगातार अपनी 5 सीटों पर आगे चल रहे हैं। उनकी जीत भी तय मानी जा रही है। टीडीपी ने आंध्र प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन किया है। चंद्रबाबू नायडू की पार्टी ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वह 16 पर आगे है।
एनडीए को सहयोगियों पर करना होगा भरोसा
वहीं, भाजपा सिर्फ 3 और जनसेना पार्टी 2 सीटों पर आगे चल रही हैं। जिसके बाद माना जा रहा है कि एनडीए की सरकार में सहयोगी पार्टियों की अहम भूमिका होगी। यूपी में आरएलडी दो सीटों पर आगे है। भाजपा 35 पर आगे है। ऐसे में आरएलडी की भूमिका को कम नहीं आंका जा सकता है। चिराग पासवान ने दावा किया है कि वे सभी सीटों पर जीतेंगे। अगर देखा जाए, तो एनडीए के सहयोगियों का प्रदर्शन ज्यादा खराब नहीं रहा। सीटें सीधे तौर पर बीजेपी की घटी हैं। कुछ दिन पहले ही नीतीश एनडीए में आए हैं। ऐसे में उनकी विश्वसनीयता पर संदेह हो सकता है। क्योंकि वे कई बार पाला बदल चुके हैं। बीजेपी को हिंदी बेल्ट के अलावा साउथ में कर्नाटक में काफी नुकसान हुआ है। भाजपा को यूपी, राजस्थान और हरियाणा में भी उम्मीदों के हिसाब से वोट नहीं मिला।
संबंधित खबरें
SIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
3 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
4 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
7 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
10 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
13 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
17 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
18 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines