Lok Sabha Election Result 2024 : देश में लोकसभा चुनाव के रिजल्ट सामने आ गए। 240 सीटों के साथ भाजपा बहुमत से दूर रह गई, जबकि कांग्रेस ने 99 सीटें हासिल कीं। 543 सांसदों में 90 प्रतिशत से अधिक सांसद करोड़पति हैं, उनमें से दो सबसे अमीर सांसदों की संपत्ति जानकर आप चौंक जाएंगे। आइए जानते हैं कि कौन सबसे युवा सांसद हैं और कितनों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं?
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्स के विश्लेषण के अनुसार, 40 प्रतिशत से ज्यादा निवर्तमान सांसदों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे हैं। चुने गए 225 सांसदों के खिलाफ मामले दर्ज हैं, जिनमें से 149 पर गंभीर किस्म के आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में 8 हजार से ज्यादा प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी, जिनमें से 1600 से अधिक पर आपराधिक केस दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें : कौन हैं सबसे कम उम्र के सांसद? जिन्होंने राजा भैया के गढ़ में दो बार के BJP MP को हराया
ये हैं सबसे अमीर सांसद
पिछले 15 साल में पहली बार चुनाव में उतरे सबसे अमीर उम्मीदवार जीतने में सफल रहे। चुनाव जीतकर आए 90 प्रतिशत से अधिक सांसद करोड़पति हैं। आंध्र प्रदेश के गुंटूर से टीडीपी प्रत्याशी डॉ. चंद्रशेखर पोमा सामी ने जीत दर्ज की। उनकी कुल संपत्ति 5705 करोड़ है। दूसरे नंबर पर कोंडा विश्वेश्वर रेडड्डी हैं, जो तेलंगाना की चेवेल्ला सीट से सांसद बने। वे 4568 करोड़ की सपंत्ति के मालिक हैं।
यह भी पढ़ें : अमेठी में कांग्रेस को किसकी बदौलत मिली जीत? स्मृति ईरानी को हराने के बाद केएल शर्मा की पहली प्रतिक्रिया
ये हैं सबसे कम उम्र के सांसद
साल 1952 में चुने गए सांसदों की औसत आयु 46.5 साल थी। इसके बाद चुनाव दर चुनाव सांसदों की औसत आयु बढ़ती गई और यह 2014 में 57.9 वर्ष हो गई। 2019 में 57.9 और 2024 में 56.6 सांसदों की औसत उम्र है। मछलीशहर से सपा की प्रिया सरोज और कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज सबसे कम उम्र के सांसद हैं। उन दोनों की आयु 25 साल के आसपास है।
संबंधित खबरें
यूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
50 mins agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
1 hr agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 hr agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
2 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
2 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
2 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
2 hrs agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
3 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
3 hrs agoEC का 6 राज्यों में SSR को लेकर बड़ा ऐलान, 21 जनवरी को आएगी फाइनल लिस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines