India Today CVoter survey results: दिल्ली में चुनाव जीतने के बाद बीजेपी सरकार बनाने की कवायद में जुटी है। लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी अब तक 3 राज्यों में विधानसभा चुनाव जीत चुकी है। जिसमें हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली शामिल है। इस बीच इंडिया टुडे और सी-वीटर ने लोकसभा की 543 सीटों पर सर्वे किया है। सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। अगर आज लोकसभा चुनाव होते तो एनडीए एक बार फिर 300 पार कर जाएगा।
मूड ऑफ द नेशन सर्वे के अनुसार अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो बीजेपी को 281 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस 78 सीटों पर सिमट सकती हैं। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 99 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि बीजेपी 240 सीटों पर अटक गई थी। ऐसे में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बढ़त अब घटती नजर आ रही हैं। सर्वे के अनुसार अगर आज चुनाव होते हैं तो एनडीए गठबंधन को 343 सीटें, इंडिया ब्लाॅक को 188 सीटें मिलने का अनुमान है।
मोदी पीएम पद की पहली पसंद
सर्वे में कुल 1 लाख 25 हजार 123 लोगों की राय ली गई है। सर्वे में लोगों से प्रधानमंत्री की पसंद को लेकर सवाल पूछा गया, तो 51.2 प्रतिशत लोग नरेंद्र मोदी को पीएम के तौर पर देखना चाहते हैं। वहीं 24.9 प्रतिशत लोग राहुल गांधी को पीएम के तौर पसंद करते हैं। ममता बनर्जी को 4.8 प्रतिशत, अमित शाह को 2.1 प्रतिशत और अरविंद केजरीवाल को 1.2 प्रतिशत लोग प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं।
ये भी पढ़ेंः पुंछ में LoC पर पाकिस्तानी सेना ने किया Ceasefire का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
बीजेपी को 41 प्रतिशत वोट
वहीं बात करें वोट शेयर की तो एनडीए को 46.9 प्रतिशत वोट मिल सकता है। जबकि इंडिया ब्लाॅक को 40.6 प्रतिशत और अन्य को 12.5 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। बीजेपी को व्यक्तिगत तौर पर 41 प्रतिशत वोट मिल सकता है जबकि कांग्रेस को 20 प्रतिशत का नुकसान हो सकता है।
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी और पीएम मोदी ने 400 पार का नारा दिया था। हालांकि नतीजों में बीजेपी 240 सीटों पर सिमट गई। जबकि एनडीए को 292 सीटों पर जीत मिली थी। बीजेपी फिलहाल नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू जैसे सहयोगियों की मदद से तीसरी बार देश में सरकार चला रही है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में 150 करोड़ की लागत से बना RSS कार्यालय, ‘केशव स्मारक समिति’ की क्या है खासियत?
संबंधित खबरें
'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
17 mins agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
27 mins agoदिल्ली में किलेबंदी! 2000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
1 hr agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
1 hr agoकौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी राजे सिंह? CJP प्रदर्शन के बीच किया डिटेन
1 hr agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
1 hr agoमार्च-रैली या विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस की मंजूरी लेने के क्या हैं नियम?
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट के पास 60 वकील हिरासत में, CJI ने किया दखल
2 hrs agoदीपके को डिटेन करने क्यों भेजी महिला पुलिस अधिकारी? क्या थी रणनीति
3 hrs agoCJP प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके की दादी का निधन, क्या मुंबई जाएंगे वापस?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines