Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होना है। आज देशभर के 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। अंतिम चरण की वोटिंग के बाद शाम को एग्जिट पोल के रुझान जारी किए जाएंगे। चुनाव आयोग द्वारा 18वीं लोकसभा के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले एग्जिट पोल के रुझानों में लगभग 18वीं लोकसभा की स्थिति साफ हो जाएगी।
न्यूज 24 पर भी एग्जिट पोल को लेकर स्पेशल लाइव कवरेज शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगी। न्यूज 24 टूडेज चाणक्य का एग्जिट पोल देश का सबसे भरोसेमंद एग्जिट पोल है। जिसमें अलग-अलग राज्यों की लोकसभा सीटों से जुड़े आंकड़े दिखाए जाएंगे। ऐसे में लोगों में भी टूडेज चाणक्य के नतीजों को लेकर उत्सुकता बनी रहती है। आइये हम आपको बता रहे हैं कि एग्जिट पोल के नतीजे कब और कहां देखें।
यहां लाइव देख सकेंगे एग्जिट पोल के रुझान
18वीं लोकसभा के 44 दिन तक चले इस चुनावी महासमर के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में अगले 5 साल के लिए देश में किसकी सरकार बनेगी इसका जवाब जानने के लिए देश के सबसे भरोसेमंद एग्जिट पोल टूडेज चाणक्य को न्यूज 24 पर शाम 4 बजे से आप देख सकेंगे। इसके साथ ही एग्जिट पोल से जुड़ा हर बड़ा अपडेट आप न्यूज 24 के यूट्यूब चैनल और न्यूज 24 हिन्दी डाॅट इन पर भी देख सकते हैं।
देश का सबसे भरोसेमंद एग्जिट पोल
बता दें कि न्यूज 24 टूडेज चाणक्य का एग्जिट पोल देश का सबसे भरोसेमंद एग्जिट पोल माना जाता है। अन्य सभी सर्वे की तुलना में चाणक्य के सर्वे का सैंपल साइज बड़ा होता है। 2019 के बाद से हुए कई विधानसभा चुनावों में टूडेज चाणक्य का एग्जिट पोल बिल्कुल सटीक साबित हुए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार चुनावी प्रक्रिया के दौरान एग्जिट पोल का टेलीकास्ट नहीं किया जा सकता है। निर्देशों के अनुसार एग्जिट पोल मतदान समाप्त होने के आधे घंटे बाद ही दिखाए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः मतगणना के बाद अगर 3 समीकरण बने तो वित्तीय बाजार पर डालेंगे सीधा असर
ये भी पढ़ेंः Exit Poll की डिबेट से कांग्रेस ने किया किनारा, हाईकमान का बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
17 mins agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
1 hr agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
2 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
2 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
3 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
4 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
5 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
6 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines